ग्वालियर

BF बोला शादी तो तुझसे ही करूंगा, गर्भवती हुई GF तो हो गया गायब

पुलिस ने किया प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज...........
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 11:20 AM IST
girl become pregnant in relationship
BF बोला शादी तो तुझसे ही करूंगा, गर्भहुती हुई GF तो हो गया गायब

ग्वालियर. पड़ोसन से दोस्ती फिर इश्क में शादी का वादा कर प्रेमी कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसे दिलासा देता रहा कि उसे दुल्हन तो बनाएगा चाहे कुछ भी करना पड़े। उसके झांसे में फंसकर प्रेमिका गर्भवती हो गई और जल्दी शादी की जिद की तो प्रेमी शादी से साफ मुकर गया। उसके फरेब से सकते में आ गई। तमाम कोशिश की प्रेमी मान जाए उसे हवाला दिया कि इस हरकत से वह बदनाम हो जाएगी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने बताया उपनगर ग्वालियर निवासी 19 साल की युवती के पड़ोस में आशीष बाथम किराए से रहने आया था। धीरे-धीरे उसका पड़ोसी के घर आना जाना हो गया। उनकी बेटी से जान पहचान बनाई फिर उसे इश्क में फंसा लिया। उससे वादा किया कि तुझसे शादी करेगा। उसकी बातों में आकर युवती फंसती चली गई। आशीष ने उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। अब युवती गर्भवती हो गई तो आशीष से शादी की जिद की तो फरेबी साफ मुकर गया कि उससे शादी नहीं कर सकता। रिश्ते से इंकार कर आशीष घर से गायब भी हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आशीष पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

भाभी बाजार गईं देवर ने फांसी लगाई
दीनदयाल नगर में रामबाबू राजावत के बेटे पंकज (27) ने सुसाइड कर लिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि बडा भाई फौज में है। घर में मां और भाभी के साथ पंकज रहता था। दोपहर को भाभी सामान खरीदने के लिए बाजार तक गईं। पंकज घर में ही था। जब लौटीं तो पंकज को आवाज दी। उसने जवाब नहीं दिया तो घर में उसे ढूंढा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। पंकज ने सुसाइड क्यों किया कारण पता नहीं चला है।

Updated on:
2 Jul 2019, 11:20 AM IST
Published on: