ग्वालियर

महिला शक्ति: बैग लूट कर भाग रहे बाइक सवारों के पीछे पड़ गई लड़की, तीनों आरोपियों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने शिंदे की छावनी निवासी मोनिका शर्मा पुत्री अशोक से मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे बैग लूट लिया।

2 min read
Feb 28, 2018

ग्वालियर। बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने शिंदे की छावनी निवासी मोनिका शर्मा पुत्री अशोक से मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे बैग लूट लिया। बसंत विहार स्थित ग्वालियर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत मोनिका ड्यूटी के लिए सुबह शिंदे की छावनी से टेम्पो में बैठीं। फूलबाग पर उतरकर पैदल बसंत विहार जा रही थीं।

एलआईसी ऑफिस के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश मोनिका का बैग लूटकर सिंधिया कन्या विद्यालय की तरफ भागे। युवती ने लिफ्ट लेकर लुटेरों का पीछा किया। चीख सुनकर पब्लिक भी साथ हो ली। लुटेरों ने पड़ाव नए ओवरब्रिज के बगल से आरटीओ ऑफिस जाने वाले रास्ते पर बाइक मोड़ दी। आगे रास्ता बंद था। युवती और पब्लिक ने 400 मीटर बाद लुटेरों को दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। इतने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी आ गए। दूसरी ओर, आरोपियों के परिजन का कहना है बच्चों को फंसाया गया है।

यह हैं बदमाश

भरत वर्मा: सुभाष नगर हजीरा निवासी भरत के पिता का निधन हो चुका है। घर में मां के अलावा बड़ा भाई है जो एक कॉलेज में कार्यरत है।

दीपू वर्मा: सुभाष नगर हजीरा निवासी दीपू की बाइक एमपी ०७ एमबाई १५८७ दीपू की है। जिस पर तीनों आए थे। पिता एक दुकान पर काम करते हैं।

यश कुमार: रसूलाबाद निवासी यह बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। इसके पिता ने स्पोटर््स का सामान बनाने की फैक्ट्री है।

टैरर टैक्स मांगने वाले बदमाश की कॉल डिटेल में सिर्फ कारोबारी का नंबर
ग्वालियर। सराफा कारोबारी प्रवेश गुप्ता से तीन लाख रुपए का टैरर टैक्स मांगने वाला पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस की परेशानी ये है कि जिस नंबर से बदमाश ने धमकी दी थी, उस नंबर की सिम से सिर्फ कारोबारी प्रवेश से बात की गई थी। पुलिस इस उम्मीद में थी कि कॉल डिटेल से पता चल जाएगा कि टैरर टैक्स मांगने वाला कौन है। पुलिस ने बताया कि सराफा कारोबारी प्रवेश गुप्ता निवासी न्यूकृष्णा कॉलोनी को मोबाइल पर सोमवार को 9522354859 नंबर से धमकी दी गई थी। इस नंबर की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला है कि प्रवेश को फोन शहर से ही किया गया है, लेकिन फोन करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। धमकाने वाले के नंबर की कॉल डिटेल मंगलवार को मिली है, उसमें सिर्फ प्रवेश से बातचीत का ब्यौरा है। उससे पहले बदमाश ने सिम का इस्तेमाल नहीं किया है। इससे ऐसा लग रहा है कि फोन करने वाला पेशेवर बदमाश हो सकता है। बदमाश जानता है कि पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए उस तक पहुंच जाएगी। प्रवेश को टैरर टैक्स के लिए धमकी सोमवार सुबह दी गई थी। बदमाश ने उससे कहा था कि उसकी सुपारी दी गई है, अगर वह जिंदा रहना चाहता है तो तीन लाख रुपए का इंतजाम करे, नहीं तो उसे मार देगा। बदमाश ने कॉल करने के अलावा प्रवेश को एसएमएस भी किया था। प्रवेश की माधौगंज में गायत्री ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।

नहीं डरी...सिर्फ उन्हें पकडऩा था
मोनिका ने बताया लूट होने पर वह घबराई नहीं। अंकल से लिफ्ट लेकर पीछा किया। बदमाशों के पास हथियार का भी डर नहीं था सिर्फ एक लक्ष्य था बदमाशों को पकडऩा है।

Published on:
28 Feb 2018 12:28 pm
Also Read
View All