ग्वालियर

युवती का मोबाइल लूटकर भाग रहा था बदमाश, पब्लिक पीछे भागी और फिर ….

मोबाइल छीनकर लुटेरों के भागने पर नर्स ने उसे पकडऩे के लिए मचाया शोर
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 2:52 PM IST
police
युवती का मोबाइल लूटकर भाग रहा था बदमाश,पब्लिक पीछे भागी और फिर ....

ग्वालियर। गल्र्स कॉलेज मुरार के सामने भीड़ भरे रास्ते पर रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने नर्स के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इस रास्ते पर सब्जी बाजार लगता है, शाम के वक्त काफी भीड़ थी। मोबाइल छीनकर लुटेरों के भागने पर नर्स ने उन्हें पकडऩे के लिए शोर मचाया। हल्ला सुनकर वहां मौजूद ठेलेवालों और खरीदारों ने दोनों लुटेरों को पकडऩे के लिए पीछा भी किया, लेकिन झपटमार गलियों में घुसकर भाग गए।

किरण तांडिया निवासी अनूपपुर ने बताया यहां मुरार में छह नंबर चौराहे के पास नर्सिंग होम में नर्स की नौकरी करती हैं। सोमवार शाम को डयूटी के बाद पैदल साईं संतर घर जा रही थी। गल्र्स कॉलेज के सामने से गुजरते समय फोन पर कॉल आया तो उसे रिसीव कर बातें करते हुए चल दी। सब्जी बाजार के सामने पहुंची थी तब बाइक से दो झपटमार आए।

मोटरसाइकल पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से फोन छीन लिया। लूट से एकदम सकपका गईं। बदमाशों को पकडऩे के लिए शोर मचाया। बाजार में काफी भीड़ थी। लोगों ने झपटमारों को भागते देखा तो भीड़ उनके पीछे भागी लेकिन दोनों लुटेरे गलियों में घुसकर भाग गए।

चेकिंग में वारदात
जिस वक्त लुटेरों ने किरण का मोबाइल लूटा उस समय मुरार में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। सदर बाजार, बारादरी, 7 नंबर चौराहा सहित सभी मेनरोड और बाजार में चेकिंग प्वॉइंट लगे थे। उसके बावजूद लुटेरे मोबाइल छीनकर भाग गए। किरण ने बताया कि बदमाश करीब 25 से 30 साल की उम्र के थे। उनमे एक नीले रंग की शर्ट पहने था।

Published on: