
ग्वालियर। शहर में रहने वाले एक युवक ने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग पड़ोसन से दोस्ती की फिर उसे धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाया और एक दिन दुष्कर्म करने का उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जैसे ही वीडियो की बात पड़ोसन को पता चली तो उसने अपने परिजनों को बताई। उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया।
बाद में पुलिस युवक को पकडऩे का प्रयास कर रही थी तभी वह शहर से भागने की फिराक में था लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग पड़ोसन को दोस्ती के झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी अमित दंडौतिया को सोमवार मंगलवार की रात को पकड़ा है।
टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में था। उसकी लोकेशन रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। उसे वहां जाकर पकड़ा। पूछताछ में उसने वारदात का सिलसिलेवार खुलासा किया है। अमित ने पड़ोस में रहने वाली 16 साल की लडक़ी को दोस्ती में फंसा कर उससे दुष्कर्म किया था। इस दोरान उसका वीडियो भी बनाया था। फिर उसे घर से 25 हजार रुपए लाने के लिए ब्लैकमेल किया था।