
ग्वालियर। शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खोड़ चौकी के ग्राम गणेशखेड़ा में एक 19 वर्षीय युवती को चार युवकों ने बहला फुसलाकर बोलेरों से पहले ग्वालियर लेकर गए। इसके बाद ग्वालियर से एक युवक उसे बैंगलुरु लेकर गया, जहां उसे किराए के कमरे में एक माह तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
7 जून को घर वापस आने के बाद बुधवार को युवती ने परिजन के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचकर चारों युवकों के खिलाफ शिकायत की। इस पर पुलिस ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और तीन अन्य युवकों पर युवती को साथ ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
बोलेरो से ग्वालियर ले गए
जानकारी के अनुसार गणेशखेड़ा निवासी 19 वर्षीय युवती अपने घर पर थी तभी आरोपी धनीराम जाटव, राहुल लोधी, गोलू रजक और आनंद रजक आए बोलेरो से ग्वालियर ले गए जहां से धनीराम जाटव उसे बैंगलुरु ले गया जहां किराए के कमरे में एक माह तक दुष्कर्म किया।
इसे भी पढ़ें : इस बार गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहा है यह विशेष योग, जानिए
इसके बाद आरोपी उसे 7 जून को ग्राम सजापुर में रहने वाली मौसी के छोडकऱ भाग गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और अन्य तीनों युवकों पर भगाने ने में सहयोग करने का केस दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : कूलर से करंट लगने से दो महिलाओं की मौत, घर में मची चीखपुकार