ग्वालियर

दिल्ली की युवती से दोस्ती कर की यह हरकत,फिर वायरल कर दी न्यूड वीडियो

रोजगार दिलाने के बहाने एक 19 वर्षीय युवती को एक व्यक्ति मालनपुर लेकर आया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 8:40 PM IST
girl rape
youth

ग्वालियर। शहर में रोजगार दिलाने के बहाने एक १९ वर्षीय युवती को एक व्यक्ति मालनपुर लेकर आया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात से पूर्व आरोपी ने युवती को नशे की गोली खिला दी थीं। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने युवती के अपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। जब युवती को होश में आने के बाद अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई तो आरोपी ने उसके फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। दिल्ली के ४६८ ए गोविंदपुरी दक्षिण पूर्व निवासी युवती ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी शिब्बू एक माह पूर्व उसे उसके घर से यह कहकर लाया था कि वह उसे नौकरी दिलवा देगा।

मालनपुर लाने के बाद २१ नवंबर की रात १०:२२ बजे आरोपी ने चाय के साथ नशे की गोली मिलाकर खिला दी। बेहोशी की अवस्था में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।

युवती को जब अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी हुई तो उसने शिकायत कर उसे पुलिस के हाथों पकड़वाने की बात कही जिस पर आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने शिकायत की तो वह उसका वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।

बावजूद इसके युवती ने उसके चंगुल से निकलते ही साहस का परिचय देते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी। बताया जा रहा है कि युवती की वीडियो उसने वायरल कर दी है।

पुुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर शुरू कर दिए हैं। युवती को आरोपी के नाम के अलावा उसका पता ठिकाना तक मालूम नहीं है।

Published on: