
ग्वालियर। कैशवैन के गार्ड को मारकर 8 लाख 28 हजार की लूट करने वालों बदमाशों पर ग्वालियर एसपी अमन सिंह राठौर ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वारदात के दूसरे दिन यानि रविवार को एसपी सहित क्राइम ब्रांच के ऑफिसरों ने घटना का नाट्यरूपांतरण कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। वारदात का पूरा वीडियो भी पुलिस के पास हैा जिसमें साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने सीधे आकर गार्ड रमेश तोमर को 2 फिट की दूसरी से ताबड़तोड़ गोलियां मारी।
जबकि कैश से भरा बैग कैशियर रीतेश पचौरी के पास था। रीतेश पीछे वाली सीट पर बैठा था हमला होते ही रीतेश कैश से भरा बैग वहीं छोडकऱ गाड़ी से उतरकर भाग खड़ा हुआ था। वहीं ड्राइवर छर्रे लगने से घायल है और अस्पताल में एडमिट है। पुलिस ने दोनों से पूछताक्ष की है पुलिस का कहना है कि कैशियर और ड्राइवर की बयानों में अंतर है। पुलिस गहन जांच कर रही है। संदेही को पकड़ा जा रहा है। जल्द ही हत्या और लूट के आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
पुलिस की लापरवाही
मात्र 800 मीटर दूर चिरवाई नाके पर पुलिस की मौजूदगी के बाद भी बदमाश कैशवैन के गार्ड की हत्या कर 16 सेकंड में 8.28 लाख रुपया लेकर भाग गए लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जब लोगों ने फोन करके बताया तबपुलिस मौके पर पहुंची। अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाश वारदात करने की हिम्मत नहीं कर पाते। बदमाश इस बात से वाकिफ थे कि चिरवाई नाके पर तैनात डायल 100 में मौजूद पुलिसकर्मी आराम फरमा रहे होंगे।
मेरे सामने गार्ड को मारी गोली तो मैं जान बचाकर भागा
मैं कैश लेकर वैन में बैठ पाया था कि बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने बिना कुछ कहे गार्ड को गोली मार दी। मैंने देखा तो जीप से उतरकर दौड़ लगा दी। रास्ते में कीचड़ में भी गिर पड़ा। बदमाश में मुझे भागते देखा तो मुझ पर भी पिस्टल तानी, लेकिन मैंने कीचड़ से उठकर ऑफिस के अंदर भागकर जान बचाई।
जैसा कि गोल पहाडिय़ा निवासी कैशियर रीतेश पचौरी ने पत्रिका को बताया
कैश वैन से लूट की तीसरी घटना
ऐसे हुई वारदात
कहकरगए थे शाम को जल्दी आ जाऊंगा
गार्ड रमेश तोमर 10 साल से गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनकी पत्नी शांति देवी के अलावा दो बेटे कृपाल और दिलीप हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। रिश्तेदारों ने बताया सुबह 9 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। पत्नी से कहा था शाम को घर जल्दी आ जाऊंगा लेकिन घर उनका शव पहुंचा।
गोल पहाडि़या निवासी कैशियर रीतेश पचौरी