ग्वालियर

जमीन-मकान खरीदने वालों को झटका : 1379 लोकेशन पर बढ़ेगी गाइडलाइन दरें

शहर की 750 और डबरा-भितरवार की 629 लोकेशन महंगी, औसतन 22 फीसदी बढ़ोतरी तय अगर आप जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। पंजीयन विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसके तहत ग्वालियर शहर और […]

2 min read
Feb 12, 2026
नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर निगमायुक्त संघ प्रिय अफसरों के साथ बैठक कर नियम अनुसार टैक्स सहित अन्य के संबंध में जानकारी।

शहर की 750 और डबरा-भितरवार की 629 लोकेशन महंगी, औसतन 22 फीसदी बढ़ोतरी तय

अगर आप जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। पंजीयन विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसके तहत ग्वालियर शहर और डबरा-भितरवार क्षेत्र की कुल 1379 लोकेशन पर जमीन-मकान के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव है। अनुमान है कि गाइडलाइन दरों में औसतन 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। उप जिला मूल्यांकन समिति की पहली बैठक लश्कर एसडीएम नरेंद्र बाबू यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उप-पंजीयकों द्वारा गाइडलाइन का प्रारंभिक प्रस्ताव रखा गया। इसके अनुसार वृत्त-1 में 400 लोकेशन, वृत्त-2 में 361 लोकेशन तथा डबरा-भितरवार क्षेत्र की 629 लोकेशन पर दरें बढ़ाई जाएंगी। उप-मूल्यांकन समिति की अगली बैठक 17 फरवरी को आयोजित होगी। अधिकारियों के अनुसार जिन क्षेत्रों में रजिस्ट्री की संख्या अधिक है और जहां तेजी से शहरी विकास हो रहा है, वहां गाइडलाइन में ज्यादा बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। वहीं कई स्थानों पर पुरानी विसंगतियों को दूर किए जाने से भी दरों में स्वतः वृद्धि दर्ज की गई है।नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर निगमायुक्त संघ प्रिय अफसरों के साथ बैठक कर नियम अनुसार टैक्स सहित अन्य के संबंध में जानकारी।

वृत्त-1 में 400 लोकेशन पर गाइडलाइन उछाल
-मुरैना लिंक रोड पर जलालपुर, गंगापुर, मानलपुर, मऊ, सुसैरा और बरुआ क्षेत्र में गाइडलाइन बढ़ेगी। यहां आईएसबीटी, खेलग्राम, ट्रिपल आईटीएम, गारमेंट पार्क, आवासीय कॉलोनियां और मैरिज गार्डन विकसित होने से जमीन की कीमतों में इजाफा प्रस्तावित है।
-साडा रोड पर सिगोरा, कुलैथ खेरिया और कुलैथ क्षेत्र में वेस्टर्न बायपास के प्रस्ताव तथा बरई-पनिहार हाइवे से कनेक्टिविटी के चलते तेजी से विकास हो रहा है। यहां होटल-रेस्टोरेंट खुलने से गाइडलाइन बढ़ाई जा रही है।
-शिवपुरी लिंक रोड पर ऑटोमोबाइल एजेंसियां, स्कूल, कॉलेज और मैरिज गार्डन के साथ टाउनशिप विकसित होने से केदारपुर, चिरवाई, पिपरौली, बेला, कुशराजपुर, नौगांव, नयागांव, पुरासानी, शालूपुरा और छोड़ा गांवों में दरों में बड़ा उछाल प्रस्तावित है।
-एबी रोड पर शंकरपुर, थर, बरा, भयपुरा, महाराजपुरा, सोजना और बिठौली क्षेत्र में तेज विकास के चलते गाइडलाइन बढ़ेगी। शंकरपुर में बने स्टेडियम ने भी कीमतों को बल दिया है।

वृत्त-2 में 361 लोकेशन पर बढ़ोतरी
वृत्त-2 में 361 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिनमें 112 शहरी और 149 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान 9 लोकेशन डिलीट, 15 मर्ज और 27 नई लोकेशन बनाई गई हैं। 62 लोकेशन पर 20 से 50 फीसदी और 27 लोकेशन पर 50 से 100 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

Published on:
12 Feb 2026 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर