ग्वालियर

सुबह से सडक़ों पर सन्नाटा, लू चलने से बेचैन रहे लोग

गर्मी के बढ़ते तेवर ने फिर बढ़ाई लोगों की टेंशन
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 3:39 PM IST
गर्मी का कहर, 50 के पास तापमान
गर्मी का कहर, 50 के पास तापमान

ग्वालियर। शुक्रवार को सूरज की तपिश इतनी तेज थी कि लोग सुबह से सडक़ों पर निकलने से बचते रहे। सुबह 10 बजे पारा 37 डिग्री पर पहुंचा तो वैसे ही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। हालात यह हो गए कि घरों में सुबह से कूलरों में भी लोगों को राहत नहीं मिली। इस भीषण गर्मी में कूलर और पंखे भी पस्त दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक तक सडक़ों पर सन्नाटा सा पसर गया। हर तरफ लोग गर्मी से परेशान दिखे।

शहर की कई मुख्य सडक़ों पर लोग दिन में न के बराबर ही निकले। सुबह से ही गर्मी की मुश्किलें देर रात तक उमस में बदल चुकी थीं। जिससे लोगों को दिन और रात में गर्मी के साथ उमस से परेशानी बढ़ गई है। नौतपा से ज्यादा से ज्यादा इन दिनों गर्मी पडऩे से लोग से लोग अब परेशान हो गए है।


अच्छी बारिश की उम्मीद
इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण अच्छी बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। भोपाल मौसम कार्यालय के वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी ने बताया कि मानसून इस बार कुछ देरी से आ रहा है। केरल में एक जून की जगह 8 जून तक मौसम सक्रिय होगा। इसके चलते मध्य प्रदेश में भी मौसम देरी से आएगा। ग्वालियर में अक्सर मानसून 21जून के आसपास सक्रिय होता है। इस बार लगभग 30 जून के आसपास मानसून आने की संभावना बनी हुई है।

हर 3 घंटे में पारे की चाल

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज