ग्वालियर

Gwalior Election Result 2024: करैरा ने बदल दिए जीत के समीकरण, नए सांसद होंगे भारत सिंह कुशवाह

Gwalior Election Result 2024: ग्वालियर लोक सभा सीट की 8 विधान सभा में से भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। 4 जून को हुई मतगणना में भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस के प्रवीण पाठक को 70 हजार से ज्यादा वोटो से हरा दिया, इस सीट से वे नए सांसद होंगे, जानें यहां कैसे जीती भाजपा

2 min read


Gwalior Election Result 2024: ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें ग्वालियर दक्षिण, ग्वालियर, करैरा, पोहरी से बड़ी जीत दर्ज की। करैरा में सबसे बड़ी लीड मिली, इससे जीत की राह आसान हुई। हालांकि भारत सिंह अपने क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में 444 मत से ही जीत हासिल कर सके। जबकि कांग्रेस ने डबरा, भितरवार व ग्वालियर पूर्व में भाजपा को हराया, लेकिन इन सीटों पर कांग्रेस भाजपा को ज्यादा अंतर से नहीं हरा सकी। इस कारण करारी हार हुई है।

ये भी पढ़ें

Election Result 2024: दिग्विजय सिंह की बात हुई सच, जानें एक झटके में खत्म हुआ 50 साल का पॉलिटिकल कॅरियर

ईवीएम के मत गिने जाने के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह ने बढ़त बना ली थी। इसके बाद वह सभी राउंड में आगे ही रहे। किसी भी राउंड में पीछे नहीं हुए। हर राउंड का रिजल्ट घोषित होने के बाद बदलाव के कयास लगाए जाने लगे। आधी काउंटिंग पूरी होने के बाद भारत सिंह ने 30 हजार की लीड ले ली, तब तस्वीर साफ हो गई। भारत सिंह के खेमे में जश्न का माहौल हो गया और भाजपा कार्यकर्ता झूमने लगे। एजेेटों ने भी एक दूसरे को जीत की बधाई दी।


ग्वालियर ग्रामीण

इस विधानसभा से भारत सिंह कुशवाह दो बार विधायक रह चुके हैं। 2023 में कड़े मुकाबले में चुनाव हार गए थे, लेकिन लोकसभा में इस सीट पर भारत सिंह ने 444 वोट से ही जीत दर्ज की।

ग्वालियर

ग्वालियर विधानसभा को भाजपा का गढ़ माना जाने लगा है। 2019 में इस विधानसभा से भाजपा को बड़ी लीड मिली थी। 2024 में भी 25 हजार 449 वोट से जीत हासिल की है।

ग्वालियर पूर्व

यह विधानसभा कांग्रेस का गढ़ है। विधानसभा में कांग्रेस के सतीश सिकरवार चुनाव जीते थे। 2024 के लोकसभा में भी कांग्रेस ने जीत को बरकरार रखा है। इस सीट पर कांग्रेस ने 229 वोटों से भाजपा को हराया है।

ग्वालियर दक्षिण

इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक एक बार विधायक रह चुके हैं। 2023 का विधानसभा चुनाव भी कड़े मुकाबले के बीच हारे थे, लेकिन इस विधानसभा ने भी प्रवीण पाठक का साथ नहीं दिया। यहां के मतदाताओं ने 18 हजार 453 वोट से भारत सिंह को जिताया है।

भितरवार

इस विधानसभा में कांग्रेस ने वापसी की है। भाजपा विधायक होने के बाद भी कांग्रेस ने 5 हजार 898 वोट से जीत हासिल की।
डबरा- इस विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस गढ़ को कांग्रेस बचाने में कामयाब रही है। डबरा से भाजपा 13 हजार 148 वोट से चुनाव हारी है।

करैरा

करैरा विधानसभा से कांग्रेस को काफी उम्मीद थी। यहां से जीत की आस थी, लेकिन इस विधानसभा के मतदाता ने भाजपा का साथ दिया। यहां से 32 हजार 258 वोट की भारत सिंह को लीड मिली। इस लीड से भी भारत सिंह की जीत का रास्ता तय हुआ।

पोहरी

पोहरी विधानसभा ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया। यहां से भारत सिंह ने 12 हजार 376 मतों से जीत हासिल की है।

Also Read
View All

अगली खबर