ग्वालियर

gwalior nagar nigam vacancy 2017 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका,नगर निगम में इन पदों पर जल्द होगी भर्ती

रोजगार की आस में बैठे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। नगर निगम ग्वालियर में जल्द ही भारी संख्या में भर्ती की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 5:30 PM IST
nagar nigam gwalior
nagar nigam

ग्वालियर।रोजगार की आस में बैठे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। नगर निगम ग्वालियर में जल्द ही भारी संख्या में भर्ती की जाएगी। शासन ने भर्ती के लिए एक आदेश भी तैयार कर लिया है। जिसे वह जल्द ही नगर निगर ग्वालियर को जारी कर देगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम ऑनलाइन आवेदन मंगाकर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार निगम के सहायक राजस्व,स्वच्छता निरीक्षक, लेखा सहायक और क्लर्क सहित अन्य रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।

इस सीधी भर्ती के लिए और किसी भी प्रकार से विवाद से बचने के लिए सबसे पहले व्यापमं से ही भर्ती कराने का निर्णय लिया जा रहा है। गौरतलब है कि नगर निगम में हर माह अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इंजीनियर से लेकर क्लर्क,चपरासी आदि धीरे-धीरे रिटायर हो रहे है।

लेकिन खाली पदों पर भर्ती के लिए कुछ वर्षों से रोक लगी हुई थी जिसके जल्द ही हटने की उम्मीद है। अभी भर्ती नहीं होने से निगम में प्लेसमेंट के कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा था।

अब शासन ने संविदा पर सीधी भर्ती करने प्लान बनाया है जिसके रिक्त पदों को दिसंबर के अंत तक भर्ती करने का निर्णय निगम प्रशासन व शासन द्वारा लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की सूचना मिलते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।

ये एग्जाम भी होंगे जल्द

05 नवंबर- यूजीसी नेट 05 नवंबर- आईबीपीएस आरआरबी (ऑफिसर्स-1, 2, 3 मैन एग्जाम ) 11 नवंबर- आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट 12 नवंबर- आईबीपीएस- सीआरपी-6 ( ऑफिस असिस्टेंट) 12 नवंबर- एसएससी कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम-2017 टियर 3 15 नवंबर- एसएससी हायर सेकंडरी फेज 4 (बी) 17-30 नवंबर- एसएससी हायर सेकंडरी टियर 1 18 नवंबर- एसएससी ग्रेजुएट लेवल -फेज 4 (सी) 18 नवंबर- यूपीएससी सीडीएस एग्जाम (11) 2018

9 नवंबर- यूपीएससी सीडीएस एग्जाम ( ११) २०१७ 28 अक्टूबर से ३ नवंबर- यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम मैंस 25 नवंबर- सीनियर रेसिडेंट, सीनियर डेमोस्ट्रेटर एम्स 20-25 नवंबर- एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट 26 नवंबर- सॉल्डर जीडी, (इंडियन आर्मी) एग्जाम 26 नवंबर- कैट एग्जाम लास्ट नवंबर- आईटीपीबी हेड कांस्टेबल।

Published on: