gwalior news: निशा ने बताया उपदेश से उनकी शादी 2019 में हुई थी। एक संतान भी हुई। पति और ससुराल वालों ने तंग किया तो मायके चलीं गईं।
gwalior news: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से थमी जनसुनवाई पूरे 86 दिन बाद मंगलवार को फिर शुरू हुई। पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में लोग फिर शिकायतें लेकर पुलिस अधिकारियों के सामने आए। ज्यादातर मामले पारिवारिक और जमीन की सौदेबाजी से जुड़े थे। इनका कहना था थानों में शिकायतें की हैं वहां सुनवाई नहीं हुई।
देवनगर (झांसी रोड) निवासी प्रियंका राठौर और नैनीताल निवासी निशा राठौर एक साथ जनसुनवाई में पहुंची। दोनों पुलिस अधिकारियों को बताया दोनों सौतन हैं। दोनों से उपदेश पुत्र मनरूप राठौर निवासी ए ब्लॉक आनंद नगर ने धोखे से शादी की है। उपदेश जेबी मंघाराम कारखाने में इंजीनियर है।
निशा ने बताया उपदेश से उनकी शादी 2019 में हुई थी। एक संतान भी हुई। पति और ससुराल वालों ने तंग किया तो मायके चलीं गईं। अदालत में मेंनटीनेंस का केस दर्ज किया। इस बीच पति खुद को कुंआरा बताकर फिर दूल्हा बन गया। उसने प्रियंका राठौर से शादी कर ली। अब वह तीसरी शादी की तैयारी कर रहा है।
निशा ने बताया उपदेश ने कुंआरा बताकर उनसे शादी की। रिश्ता उपदेश की बहन सुमन और जीजा सतीश ने तय कराया था। ससुराल में उन्हें भी दहेज के लिए तंग किया गया। अभी पता चला पति शादी शुदा है। तब नैनीताल से सौतन निशा को बुलाया। अब दोनों पति की शिकायत करने आई हैं उसे तो पुलिस जेल भेजे। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया महिला थाना निरीक्षक को दोनों महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।