ग्वालियर

VIDEO : पौधरोपण कर शहरवासियों ने लिया संकल्प, बोले पौधों की प्रतिदिन करेंगे देखभाल

पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान में उमड़ी लोगों की भीड़
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 3:28 PM IST
 plantation in harit pradesh campaign
पौधरोपण कर शहरवासियों ने लिया संकल्प, बोले पौधों की प्रतिदिन करेंगे देखभाल

ग्वालियर। पत्रिका के हरियाली से खुशहाली महोत्सव के तहत सोमवार को पत्रिका ने शहर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल,एबनेजर स्कूल और मिस हिल स्कूल में पौधरोपण किया। इस दौरान सभी लोगों ने पौधे लगाए और संकल्प लिया कि पौधों की प्रतिदिन देखभाल करेंगे। इस मौके पर सभी ने अधिकाधिक पौध लगाने की शपथ ली। साथ ही चंबल के मुरैना,भिण्ड,श्योपुर,शिवपुरी,दतिया और डबरा में भी पौधरोपण किया गया।

सभी ने हाथ ऊपर उठाकर ली शपथ
डबरा में पत्रिका ने गोर्वधन जन सेवा समिति और गो-सेवकों के सहयोग से चांदपुर सिंध नदी के पास स्थित गौशाला में पौधे लगाए और संकल्प लिया कि पौधों की प्रतिदिन देखभाल करेंगे। इस मौके पर सभी ने अधिकाधिक पौध लगाने की शपथ ली।

गोर्वधन जन सेवा समिति और गो-सेवकोंं का मानना है कि पौधे ही पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। समिति सदस्यों ने इस दौरान गोशाला में पहले गड्ढे खोदे फिर सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए। सभी ने हाथ ऊपर उठाकर शपथ ली और जिम्मेदारी ली कि हम सभी पौधे को नियमित खाद पानी देंगे और एक बच्चें की तरह अपने कर्तव्य का निर्वाहन करेंगे।

पौधे अवश्य लगाएं
शहर के समाजसेवी अब्बी खर्द ने कहा कि वृक्ष हमारे समाज को जीवन देने का कार्य कर रहे हैं। इनसे हमें हर रोज प्राण वायु मिलती है। वृक्षों से बादल आकर्षित होते है और जिससे बारिश होती है इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए।

उनकी सुरक्षा करना चाहिए यह नहीं कि पौध लगाने के बाद भूल जाएं। कारोबारी सोनू जैन ने कहा,किसी पूर्वज की पुण्यतिथि,बच्चों के जन्मदिन और किसी महापुरुषों की जयंती पर हम सभी को पौध लगाना चाहिए, ऐसा करने से मन को भी शांति मिलती है और एक अच्छा संदेश भी समाज को जाता है। वर्तमान में पेड़ घटने से पर्यावरण को खतरा बना है। इसलिए पौधे अवश्य लगाएं।

Published on: