ग्वालियर

MP के इस शहर में जमीन-मकान होंगे और ज्यादा महंगे, गांवों पर भी पड़ेगा असर

Property Rates Surge: प्रॉपर्टी खरीदने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। वित्त वर्ष 2026-27 की नई गाइडलाइन में शहरी इलाकों में 20 से 100 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। फरवरी के अंत तक दावे-आपत्तियां लेकर नई दरें लागू होंगी।

3 min read
Feb 09, 2026
Gwalior Property Rates Surge (फोटो- Freepik)

MP News:ग्वालियर जिले में जमीन-मकान खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह खबर अहम है। पंजीयन विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस बार शहरी क्षेत्रों की संपत्तियों के दामों में ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा, जबकि ग्रामीण इलाकों में बढ़ोतरी (Property Rates Surge) अपेक्षाकृत कम रहेगी। प्रस्ताव को 10 फरवरी को उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले 9 फरवरी को जिला पंजीयक और उप पंजीयक प्रस्ताव का परीक्षण करेंगे।

ये भी पढ़ें

MP के 90 हजार फार्मासिस्टों की लगेगी लॉटरी! समान वेतन और प्रमोशन का रास्ता साफ

20 प्रतिशत तक बढ़ सकते है दाम

जानकारों के अनुसार, इस बार गाइडलाइन में औसतन 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। खास बात यह है कि जहां रजिस्ट्री की संख्या अधिक है और नए विकसित क्षेत्र हैं, वहां बढ़ोतरी ज्यादा रखी गई है। इसके अलावा कई जगहों पर पुरानी विसंगतियां दूर किए जाने से भी गाइडलाइन अपने-आप गई है। वालियर, भितरवार में कुल 1379 लोकेशन पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

दो सर्किल में बंटा है शहर का रजिस्ट्रेशन सिस्टम

ग्वालियर में पंजीयन व्यवस्था दो वृत्तों में बंटी हुई है, जिनका विभाजन रेलवे लाइन के आधार पर किया गया है। डबरा, भितरवार लश्कर क्षेत्र वृत्त-1 में आता है, जबकि सिटी सेंटर, मुरार, डीडी नगर जैसे इलाके वृत्त-2 में शामिल है। आंकड़ों पर नजर डालें तो संपत्ति के क्रय-विक्रय का सबसे बड़ा हिस्सा वृत्त-2 से आता है। शहर का विकास भी इसी दिशा में तेजी से हो रहा है और राजस्व का बड़ा योगदान भी यही क्षेत्र देता है।
इसी कारण गाइडलाइन की बढ़ोतरी का प्रभाव वृत्त-2 में ज्यादा दिखाई देगा। वृत्त-2 में प्रतिशत में बढ़ोतरी ज्यादा रहेगी।

हालांकि, लोकेशन की संख्या के लिहाज से देखें तो वृत्त-1 में उन स्थानों की संख्या अधिक है, जहां गाइडलाइन बढ़ाई जा रही है। वहीं वृत्त-2 में लोकेशन कम है, लेकिन बढ़ोतरी का प्रतिशत ज्यादा प्रस्तावित किया गया है। शहरी सीमा में नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र की संपत्तियों पर सीधा असर पड़ेगा। गांवो में मुख्य रूप से सडक़ किनारे की संपत्तियों के दाम बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। फरवरी के अंत तक जिला मूल्यांकन समिति में प्रस्ताव पास कर दावे-आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद नई गाइडलाइन लागू होगी, जिससे रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा।

वृत्त-1 में इस तरह से तैयार किया है प्रस्ताव

मुरैना लिंक रोड पर जलालपुर, गंगापुर, मानलपुर, मऊ, सुसैरा, बरुआ क्षेत्र में गाइडलाइन बढ़ेगी। यहां पर आईएसबीटी, खेलग्राम, ट्रिपल आईटीएम, गार्मेंट पार्क, आवासीय परिसर, मैरिज गार्डन तैयार हुए हैं। इन सभी कारणों से बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

साडा रोड पर सिगोरा, कुलैथ खेरिया, कुलैथ पर वेस्टर्न वायपास आ रहा है। यहां पर तेजी से विकास होगा। बरई पनिहार हाइवे से लगा हुआ है। यहां पर रेस्टोरेंट व होटल खुल रहे हैं।

शिवपुरी लिंक रोड पर ऑटोमोबाइल एजेंसी, स्कूल, मैरिज गार्डन, कॉलेज मौजूद है। यहां पर तेजी से टाउनशिप विकसित हुई है। इस कारण केदारपुर, चिरवाई, पिपरौली, बेला गांव, कुशराजपुर, नौगांव, नयागांव, पुरासानी, शालूपुरा, छोड़ा में गाइडलाइन उछाल मारेगी।

एबी रोड पर शंकरपुर, थर, बरा. भयपुरा, महाराजपुरा, सोजना, बिठौली में तेजी से विकास हो रहा है। शंकरपुर में स्टेडियम भी बना है।

वृत्त-2 में 361 लोकेशन पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव

वृत्त-2 में 361 लोकेशन पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया। इसमें 112
शहरी क्षेत्र की हैं और 149 ग्रामीण क्षेत्र की। 9 लोकेशन डिलीट की है और 15 मर्ज की है। 27 नई लोकेशन बनाई है। 20 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी 62 लोकेशन में है। जबकि 50 से 100 फीसदी की बढ़ोतरी 27 लोकेशन हैं।

वृत्त-1 में 371 में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। ये लोकेशन नगर निगम सीमा की है। (MP News)

प्रस्ताव रखा जाएगा

मंगलवार को जिला उप मूल्यांकन समिति की बैठक है। इस बैठक में गाइडलाइन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद जिला मूल्यांकन में प्रस्ताव रखा जाएगा। -अशोक शर्मा, जिला पंजीयक

ये भी पढ़ें

MP के इस शहर में 7000 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा नया ‘उप नगर’, प्लान तैयार

Published on:
09 Feb 2026 04:10 am
Also Read
View All

अगली खबर