ग्वालियर

Gwalior Rain: एमपी में मानसून की एंट्री, ग्वालियर में 4 दिन बाद होगी धमाकेदार बारिश

Gwalior Rain: मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। इसके असर से ग्वालियर शहर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई हैं। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अब मौसम विभाग ने यहां 24 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, 4 दिन बाद मानसून की झमाझम बारिश के लिए रैन कोट, छाता लेकर रहें तैयार
2 min read
Monsoon In Gwalior
प्रीमानसून की बारिश के बीच मौसम विभाग ने जारी किया Heavy Rain Alert.

Gwalior Rain: मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। इसके असर से ग्वालियर शहर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई हैं। 2 दिन में 50 मिमी तक पानी बरस चुका पानी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अब मौसम विभाग ने यहां 24 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्री मानसून की बारिश चंबल संभाग पर मेहरबान रही। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। जिसके असर से पांच दिन पहले तक ग्वालियर-चंबल अंचल बारिश के लिए तरस रहा था, दो दिन में औसत से ज्यादा बादल बरस गए। जून में सूखे जैसी स्थिति नहीं रही। ग्वालियर में औसत बारिश का आधा कोटा पूरा हो गया।

28 को ग्वालियर में शुरू होगी मानसून की झमाझम बारिश

जून के 8 दिन शेष हैं। इन आठ दिनों में ग्वालियर में 50 मिमी बारिश की संभावना है, क्योंकि 24 को फिर से आंधी व बारिश आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि यहां 28 जून को मानसून आने दस्तक दे सकता है।

गर्मी से मिली राहत

बारिश की वजह से राजस्थान से आ रही गर्म हवा शुक्रवार को शांत रही। इस कारण अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण दिन में गर्मी से राहत रही। अंचल लंबे समय से हीटवेव का सामना कर रहा था, उससे राहत मिल गई। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं रात में भी गर्मी कम रही, लेकिन हवा में नमी रहने की वजह से उमस बढऩे लगी है। उमस के कारण शाम को बादल भी छाए, लेकिन शहर के आसपास तेज हवा के साथ बारिश हुई।

जून की औसत बारिश 85.1 मिमी

  • ग्वालियर शहर की जून में औसत बारिश 85.1 मिलीमीटर निर्धारित है।
  • लेकिन अब तक 39.4 मिमी बारिश हो चुकी है। औसत से 428 फीसदी अधिक पानी बरस चुका है।
  • दतिया में औसत से 692, भिंड में 623 फीसदी, मुरैना में 241 फीसदी, श्योपुर में 57 फीसदी, शिवपुरी में 397 फीसदी बारिश हो चुकी है।
  • ग्वालियर के सिंचाई के बांध शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में बारिश से भरते हैं।
  • शहर में पानी की आपूर्ति करने वाला तिघरा बांध घाटीगांव में बारिश से भरता है।

मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल चल रही परिस्थिति

बंगाल की खाड़ी से मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसकी वजह से मानसून की पूर्वी शाखा आगे बढ़ेगी। हवा का रुख भी पूर्व दिशा से होगा, जिसकी वजह से हवा में नमी का आना जारी रहेगा। गर्मी बढ़ने पर प्री मानसून की बारिश होगी।

  • अब हीटवेव की संभावना नहीं है, क्योंकि हवा में नमी आने लगी है। प्री मानसून (Pre monsoon) हलचल शुरू हो गई हैं। मानसून मध्य प्रदेश में आ गया है।

ग्वालियर में शुक्रवार 21 जून का तापमान

  • अधिकतम तापमान-38.6 डिसे
  • न्यूनतम तापमान-25.7 डिसे
Updated on:
23 Jun 2024 10:57 am
Published on:
22 Jun 2024 08:50 am