18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंटर शेड्यूल: दिल्ली के लिए अकासा एयर की फ्लाइट अब हफ्ते में तीन दिन, टाइम टेबल में आंशिक बदलाव

राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। विंटर सीजन (शीतकालीन शेड्यूल 26 अक्टूबर) के तहत अकासा एयरलाइंस ने दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन के बजाय तीन दिन संचालित करने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
एयरलाइंस

एयरलाइंस

ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। विंटर सीजन (शीतकालीन शेड्यूल 26 अक्टूबर) के तहत अकासा एयरलाइंस ने दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन के बजाय तीन दिन संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे व्यापारिक और आम यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। त्योहारी सीजन में इसका विशेष लाभ मिलेगा।

बेंगलुरु फ्लाइट के समय पर संशय
ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच संचालित फ्लाइट के समय में बदलाव की संभावना है। वर्तमान में यह सुबह 8.05 बजे ग्वालियर आकर 8.35 बजे वापस जाती है। चर्चा है कि विंटर शेड्यूल में बदलाव के बाद यह दोपहर 3.40 बजे ग्वालियर पहुंचकर शाम 4.15 बजे रवाना हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

सप्ताह में अब छह दिन मिलेगी सुविधा
नए विंटर शेड्यूल के तहत अकासा एयर की फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। अभी तक यह सोमवार और शुक्रवार को ही उड़ान भरती थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए बुधवार का दिन भी जोड़ा गया है। दिल्ली रूट पर इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होती है। इस तरह यात्रियों को सप्ताह में छह दिन दिल्ली के लिए हवाई सेवा मिलेगी।

समय सारिणी में भी बदलाव…
अकासा एयर की फ्लाइट पहले सुबह 10.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर 11.50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी। संशोधित समय के अनुसार अब यह सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी और 11.50 बजे उड़ान भरेगी।

इनका कहना
विंटर सीजन में दिल्ली के लिए एक दिन फ्लाइट बढ़ी है। बेंगलुरु की फ्लाइट के समय में भी बदलाव हो सकता है, लेकिन अभी तक अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।
लोकेश कुमार यादव, डायरेक्टर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट