18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में सामने आएगा दुर्घटना का सच

Gwalior Truck Accident : देर रात शीतला माता मंदिर के पास हुई भीषण दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी हुए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने ये आदेश जारी किए हैं। अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
2 min read
Google source verification
Gwalior Truck Accident

अस्पताल पहुंची कलेक्टर रुचिका चौहान (फोटो सोर्स: @dmgwalior)

Gwalior News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने गत रात शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। मजिस्ट्रियल जांच के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने जांच अधिकारी को घटना के विभिन्न बिंदुओं पर 7 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।

जिला दंडाधिकारी चौहान ने अपने आदेश में आदेश में कहा है कि, 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात को ग्वालियर जिले के पुलिस थाना आंतरी क्षेत्रांतर्गत स्थित शीतला माता मंदिर में नवरात्रि की सप्तमी तिथि को चीनौर रोड से आते हुए तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो जाने के कारण सड़क किनारे बनी प्रसाद की पांच दुकानों को रौंदते हुए शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें प्रारंभिक स्तर पर 15 लोगों की मौत हो गई और 27 लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

जांच में इन बिंदुओं पर रखना होगा फोकस

उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि, घटना का मूल कारण, ट्रक घटना स्थल पर कैसे पहुंचा इसका विवरण, घटना के संबंध में अगर कोई लापरवाही हुई है तो उसका विवरण और लापरवाही के लिए जिम्मेदारी, भविष्य में उपरोक्त प्रकार की घटनाओं को रोके जाने के आवश्यक सुझाव, अन्य बिंदु जिसका वर्णन करना घटना के संबंध में उचित समझें, के संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय में समय-सीमा में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

अबतक 15 श्रद्धालुओं की मौत

आपको बता दें कि, शीतला माता मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा करीब 45 श्रद्धालुओं को रौंदे जाने की जानकारी सामने आई है। अबतक घायलों में से 15 की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इधर, घटना के बाद ट्रक छोड़कर मौके से फरार हुए चालक और ट्रक मालिक को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कारणों को लेकर दोनों से पूछताछ जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले पर कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले सीएसपी को हटा दिया है, जबकि व्यवस्थाओं की ड्यूटी पर तैनात 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।