18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर हादसे का हत्यारा ट्रक चालक राजस्थान से गिरफ्तार, मालिक को भी पकड़ा

Gwalior Truck Accident : शीतला माता मंदिर के पास 45 श्रद्धालुओं को रौंदते हुए गुजरने वाले ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को पुलिस ने धोलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Gwalior Truck Accident

ग्वालियर हादसे का ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार (फोटो सोर्स: Patrika File And IANS)

Gwalior News:मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन करने आए 45 से अधिक श्रद्धालुओं को अनियंत्रित ट्रक द्वारा रौंदे जाने के मामले में ग्वालियर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ट्रक चालक और ट्रक मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रक ड्राइवर और मालिक को राजस्थान के धोलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे के मामले में ट्रक के मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों ट्रकों के ड्राइवर इस रास्ते से अनजान थे, जिसके चलते वो गूगल मैप की मदद से एक-दूसरे के पीछे चल रहे थे।

धोलपुर से पकड़ाए ट्रक चालक और मालिक

मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि, 'इस हादसे के सिलसिले में, इसमें शामिल ट्रक के मालिक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर दिलबाग सिंह दिल्ली की पंजाबी कॉलोनी का रहने वाला है, जबकि ट्रक का मालिक हरप्रीत सिंह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इन ट्रकों में डबरा की एक मंडी से धान लदा हुआ था। दोनों ट्रक राज्य के बाहर के थे और एक साथ सफर कर रहे थे।'

'गूगल मेप के सहारे रास्ते से गुजर रहा था चालक'

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक और ट्रक मालिक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, शुरुआती तौर पर पता चला है कि, ट्रक चालक एमपी से बाहर का निवासी है, जिसके चलते उसे रास्ते का अनुमान नहीं था और वो गूगल मेप की सहायता से उस क्षेत्र से गुजर रहा था। हालांकि, हादसे का कारण क्या था फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। शुरुआत में ब्रैक फेल होने से हादसा होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन, ये हादसा महज ब्रैक फेल होने के कारण हुआ है या लापरवाहीपूर्वक इसकी जांच की जा रही है।

45 श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ

आपको बता दें कि, इस दर्दनाक हादसे में लगभग 45 श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए हैं। इनमें से अब तक एक पुलिसकर्मी समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि खबर लिखे जाने तक 8 लोगों की बेहद नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल समेत शहर के अन्य अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग