18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतला माता दर्शन को जा रहे 14 श्रद्धालुओं की मौत, CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजनों को 4-4 लाख की मदद

Gwalior Truck Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने शीतला माता मंदिर जा रहे 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिसमें 13 की मौत और 40 घायल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Google source verification
ग्वालियर ट्रक हादसा (Photo Source - Patrika)

ग्वालियर ट्रक हादसा (Photo Source - Patrika)

Gwalior news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल है। कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि हादसा चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

इस हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा….

ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय श्री @Aidalsinghkbjp जी और @RakeshShukla_12 जी को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ॐ शांति!

जीतू पटवारी ने भी व्यक्त किया शोक

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी भीषण हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा…

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में सप्तमी की रात हुए दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। प्रशासन घायलों के समुचित उपचार और हादसे की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो।

ॐ शांति!

हेमंत खंडेलवाल ने भी व्यक्त किया शोक

एमपी के BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा…

ग्वालियर के चीनोर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के असमय काल-कवलित होने का समाचार हृदय को द्रवित करने वाला है। मातारानी सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में आश्रय दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने का सामर्थ्य प्रदान करें। मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारजनों के साथ हैं। दुर्घटना में घायल नागरिकों को भी शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले, यही मातारानी से प्रार्थना है।

घटनास्थल का दौरा करने की गई मांग

स्थानीय लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार और सीएम डॉ. मोहन यादव को घटनस्थल का दौरा करने की मांग की है। उनका कहना है कि सीएम हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों और घायलों से मुलाकात करें।