ग्वालियर

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर में सीएम मोहन यादव, हो सकता है बड़ा फैसला

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलने मुक्यमंत्री मोहन यादव आज शहर के दौरे पर हैं। यहां पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो बड़ा फैसला ले सकते हैं।
less than 1 minute read
Gwalior Truck Accident
ग्वालियर दौरे पर सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

Gwalior News:मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के चिनोर रोड पर स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन करने आए 45 से अधिक श्रद्धालुओं को अनियंत्रित ट्रक द्वारा रौंदे जाने के मामले में आज सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री मोहन यादव हादसे के पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि, बीती शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार ट्रक नो-एंट्री जोन में घुसकर मंदिर के बाहर मौजूद कई श्रद्धालुओं पर चढ़ गया था। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि 28 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अबतक मामले में एक्शन

इस दर्दनाक हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लेते हुए झांसी रोड के सिटी एसपी को हटाने के साथ साथ तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गवाने वालों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। वहीं, कलेक्टर रुचिका चौहान ने मामले में अपर कलेक्टर की निगरानी में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए 7 दिनों में घटना के कारणों की स्पष्ट रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
19 Oct 2026 01:55 pm
Published on:
19 Oct 2026 01:55 pm