ग्वालियर

पश्चिमी विक्षोभ खत्म, चक्रवात पड़ा कमजोर, भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार

Gwalior Weather Alert: मई के 13 दिन राहत के बीते, इस हफ्ते भीषण गर्मी का करना पड़ेगा सामना, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ने से बदला मौसम..
less than 1 minute read
Severe Heat in gwalior
Heat Increased in Gwalior IMD Alert for Severe heat

Gwalior Weather Alert: राजस्थान से आ रह गर्म हवा की वजह से बुधवार को गर्मी के तेवर तल्ख हो गए। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से तपन बढ़ गई मई के 13 दिन बीतने के बाद शहरवासियों ने भीषण गर्मी का सामना किया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इससे गर्मी और बढ़ेगी। साथ ही राजस्थान की गर्म हवा की रफ्तार बढऩे से गर्मी में तेजी आएगी।

पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ा था मौसम

जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बिगड़ गया था। 13 दिन से आंधी व बारिश का मौसम रहा, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

राजस्थान से आ रही हवाओं से चढ़ा गर्मी का पारा

गर्मी से राहत रही, लेकिन अब चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इससे अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना बंद हो गई। इससे आसमान साफ हो गया है। धूप तेज हो गई। राजस्थान की गर्म हवा ने गर्मी का पारा चढ़ा दिया। दिन में गर्मी बढऩे पर सड़क लोगों की संख्या भी कम रही।

Published on:
15 May 2025 07:58 am