
Amarnath Yatra Train: वेटिंग का आंकड़ा पार (Photo Source - Patrika)
Amarnath Yatra Waiting list: 3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर के शिवभक्तों में भारी उत्साह है, लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा रेलवे की वेटिंग लिस्ट बन गई है। एमपी के ग्वालियर शहर से जम्मू-तवी की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों में अभी से पैर रखने की जगह नहीं बची है। जून के आखिरी हफ्ते से लेकर पूरे जुलाई महीने तक जम्मू रूट की ट्रेनों में लगभग नो-रूम की स्थिति बन गई है, यानी अब यात्रियों को टिकट बुकिंग का मौका ही नहीं मिल रहा है और कई ट्रेनों में रिग्रेड के हालात बन चुके हैं।
ग्वालियर से होकर गुजरने वाली और जम्मू जाने वाली मुख्य ट्रेन झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी का कोटा पूरी तरह लॉक हो चुका है। यात्रियों का कहना है कि सिर्फ डेली चलने वाली ट्रेनें ही नहीं, बल्कि मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक (वीकली) और दो दिवसीय ट्रेनों में भी वेटिंग का आंकड़ा काफी पार पहुंच गया है।
स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर उमड़ रही है। लोग इस उम्मीद में सुबह 8 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं कि शायद कोई सीट मिल जाए। सबसे ज्यादा मारामारी तत्काल टिकटों को लेकर है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर का तत्काल कोटा खुलते ही मात्र 2 मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो रही हैं।
रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का कीमती लैपटॉप सुरक्षित वापस लौटाया गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी यात्री अशोक शर्मा गतिमान एक्सप्रेस के कोच सी-5 में यात्रा कर रहे थे। आगरा स्टेशन पर उतरते समय वे जल्दबाजी में अपनी बर्थ पर लैपटॉप भूल गए। यात्री की शिकायत पर झांसी कंट्रोल रूम ने ग्वालियर आरपीएफ को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ आरक्षक देवेंद्र सिंह ने ट्रेन अटेंड कर करीब 80 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद से आरपीएफ पोस्ट पर उपनिरीक्षक अवतार सिंह धाकड़ ने दिल्ली में मौजूद यात्री से वीडियो कॉल के जरिए लैपटॉप की पहचान कराई।
Published on:
24 Jun 2026 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
