ग्वालियर

तेजी से बदल रहा है ग्वालियर चंबल संभाग का मौसम, यहां देखें अब तक की पूरी स्थिति

अप्रैल में दूसरी बार पारा 41 पार,अब सताएगी गर्मी
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 12:59 PM IST
Gwalior Weather News

ग्वालियर। वैसे तो प्रदेश में गर्मी मार्च से ही शुरू हो जाती है लेकिन यह मार्च में कम थी। अब अप्रैल का आधा महीना निकलने के साथ ही गर्मी का असर भी अब दिखने लगा है। रविार सुबह से ही गर्मी के चलते दोपहर १ बजे तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। यही स्थिति सोमवार की दोपहर को भी देखी गई। इस माह अभी तक तीन बार हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई थी। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग में दो दिनों से गर्मी एक दम बढऩे से लोग परेशान हैं।

जिसका असर शाम को भी गर्म हवाएं के साथ देखा जा रहा है,क्योकि शाम को गर्म हवाएं चल रही हैं। रविवार को अधिकतम ४१.० और न्यूनतम २१.६ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गोधा ने बताया कि कुछ दिन पहले सिस्टम बनने से ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश हुई थी पर अब कोई ऐसा सिस्टम नहीं है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

4 अप्रैल को 41.5 डिग्री था तापमान
अप्रैल माह में इस बार अभी तक गर्मी के चलते पारा ४१ डिग्री के पार तक पहुंच चुका है। इससे पहले ४ अप्रैल को पारा ४१.५ डिग्री पहुंच चुका है। वहीं रविवार को पारा ४१.० डिग्री तक पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

11 अप्रैल शाम को हुई थी हल्की बारिश
11 अप्रैल को दिनभर तेज धूप व तपन भरी गर्मी होने के बाद शाम फिर से मौसम ने करवट बदल ली थी। आसमान पर छाए काले बादलों के बीच तेज हवाओं ने मौसम खुशगवार कर दिया था कि बुधवार की सुबह आसमान पर बादल थे,लेकिन सुबह दस बजे फिर से तेज धूप निकल आई। इसके बाद धूप की तेज तपन के बीच गर्मी का अहसास बना रहा, लेकिन शाम चार बजे के बाद एकाएक आसमान पर बादल घिर आए। देर शाम तेज हवाओं के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। जिसमें सबसे अधिक बारिश शिवपुरी भिण्ड,मुरैना,दतिया और ग्वालियर में हुई थी। आपको बता दें कि बारिश से यहां सड़के तरबतर हो गई थी। इतना ही नहीं मौसम में हुए बदलाव का असर यह हुआ कि मंगलवार को तापमापी का अधिकतम पारा ३६ डिग्री के आसपास था। वह बुधवार को ३८ डिग्री के ऊपर निकल गया था और रात के पारे में भी बढोत्तरी दर्ज की गई। जो कि २०.६ से बढ़कर २३ डिग्री के आसपास पहुंच गया था।

ऐसे बदला तापमान
11 अप्रैल 37.5
12 अप्रैल 33.4
13 अप्रैल 37.1
14अप्रैल 39.0
15 अप्रैल 41.0

Published on: