ग्वालियर

चंबल में हुई बारिश से झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत, तापमान में भी आई गिरावट

बारिश के बाद दिन के तापमान में दो, रात में 7 डिग्री की गिरावट
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2019, 10:30 AM IST
gwalior weather
चंबल में हुई बारिश से झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत, तापमान में भी आई गिरावट

ग्वालियर। चंबल संभाग में हुई बारिश के बाद अब दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन व रात के तापमान में आई गिरावट ने पिछले सालों के रिकॉर्ड भी तोड़े। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिले में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मंगलवार को भी मौसम में बदलाव आया था। मौसम में आए बदलाव की बजह से शहर ग्वालियर सहित चंबल के अन्य जिलों में भी बारिश हुई थी। बारिश के बाद लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। हालांकि वातावरण में उमस बढ़ जाने से लोग परेशान हैं। रविवार व सोमवार को जून माह में दूसरी बार बारिश दर्ज हुई है।

पांच साल बाद सबसे ठंडा दिन
सोमवार 17 जून का दिन पांच साल बाद सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज हुआ है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2013 में दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

बारिश से रात भी चार साल में सबसे ठंडी
सोमवार की रात भी बारिश की बजह से पांच साल बाद जून माह की सबसे ठंडी रात के रूप में दर्ज हुई है। मंगलवार की रात का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2014 में 16 - 17 जून की रात का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। अब लोगों को प्री मानसून बारिश का एक बार ओर इंतजार है।

दिन के तापमान में आई गिरावट
बारिश की वजह से मंंगलवार को दिन के तापमान में दो डिग्री और रात के तापमान में 7.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिन का तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो मंगलवार को घट कर 37.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

6.5 एम एम बारिश
केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र पर दोपहर बाद हुई बारिश का आंकड़ा 6.5 मिलीमीटर दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में एक मिलीमीटर तथा 2013 में 16 जून की दोपहर से 17 जून की दोपहर तक 29.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुईथी।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज