ग्वालियर

प्री-मानसून की दूसरी बारिश ने शहर को किया तरबतर, आज ऐसा रहेगा मौसम

एक दिन में 7.2 एमएम बारिश,लोगों में खुशी की माहौल
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 11:31 AM IST
weather
प्री-मानसून की दूसरी बारिश ने शहर को किया तरबतर, आज ऐसा रहेगा मौसम

ग्वालियर। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को प्री-मानसून की बारिश ने राहत दी। रविवार को प्री-मानसून की दूसरी झमाझम बारिश से राहत की सांस ली। एक ही दिन में 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले प्री-मानसून पहली बारिश 12 जून को हुई थी। उस दिन 1.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। रविवार की सुबह तेज धूप के बाद दोपहर 12 बजे के बाद से आसमान में बादल छाने लगे थे। हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर डेढ़ बजे शहर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई।

यह बारिश लगभग साढ़े तीन बजे तक होती रही। बारिश ने लोगों को राहत दी। चार बजे के बाद बदल छठने से शाम को लोगों को उमस ने परेशान कर दिया। दोपहर में बारिश के चलते हवाओं की रफ्तार 11 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 32.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि मौसम में आए बदलाव का असर अभी एक दो दिनों तक रहेगा। सोमवार को भी हल्की बंूदाबांदी होने की उम्मीद है।

दिन का गिरा, रात का बढ़ा पारा
बारिश के चलते रविवार को दिन का पारा अचानक गिर गया। एक ही दिन में यह तीन डिग्री नीचे गिर पड़ा। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री था वह रविवार को 39.5 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान शानिवार को 29.0 डिग्री था जो बढकऱ रविवार को 30.5 डिग्री रहा।

छह घंटे में गिरा 9.2 डिग्री तापमान
सुबह- 5.30-34.00
सुबह- 8.30- 35.20
सुबह- 11.30- 37.20
दोपहर- 2.30- 27.40
शाम - 5.30- 28.00

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज