ग्वालियर

टीआई ने विक्षिप्त महिला के लिए बुलाया खाना, साथ में जमीन पर बैठे और एक ही थाली में खाई रोटी

Sirol Police- मानसिक बीमारी के कारण खाना नहीं खा रही थी महिला, टीआई ने बहलाकर कराया भरपेट भोजन

2 min read
Gwalior's Sirol TI Govind Bagoli ate bread with a mentally ill woman

Sirol Police- पुलिस को प्राय: सख्ती के लिए ही याद किया जाता है। अक्सर उनकी संवेदनशीलता को नजरअंदाज कर दिया जाता है। मंगलवार को पुलिसकर्मियों की इसी भावना का दिल को छू लेनेवाला नजारा दिखाई दिया। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मानसिक रूप से ​विक्षिप्त एक महिला के लिए पुलिस अधिकारी ने न केवल खाना बुलाया बल्कि उन्हीं की थाली में साथ में ही बैठकर खुद ने भी भोजन किया। म​हिला भूख से बेहाल थी और इधर उधर घूम रही थी। पुलिस को सूचना मिली तो महिला को भरपेट भोजन कराया और इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल भी भेजा। पुलिसकर्मियों की इस इंसानियत और संवेदनशीलता की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

अभी तक आपने पुलिस का डराने धमकाने वाला रूप देखा होगा लेकिन मंगलवार को ग्वालियर के सिरोल इलाके में पुलिस का दिल को छू लेने वाला रूप सामने आया। यहां मानसिक रूप से कमजोर एक महिला भूख से परेशान थी। बात पुलिस तक जा पहुंची। विक्षिप्त महिला भूख से बेहाल है - यह सुनकर सिरोल थाने के टीआई गोविंद बगोली खुद स्टाफ के साथ उसके पास पहुंच गए। उसके लिए खाना बुलाया और प्रेमपूर्वक भोजन कराया।

बहलाकर खाना खिलाते रहे टीआई

ग्वालियर के पत्रिका रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव बताते हैं कि महिला खुद को यूपी के बांदा की रहने वाली बता रही थी और बार-बार बोल रही थी कि उसे भूख लगी है। सिरोल टीआई गोविंद बगोली ने उसके लिए थाली में भोजन परोसा लेकिन वह खाने को तैयार नहीं हुई। तब टीआई बगोली ने उसे बहन बताकर उसकी ही थाली में से रोटी खाना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने टीआई को धमकाने की कोशिश भी की लेकिन वह उसे बहलाकर साथ में खाना खिलाते रहे।

भूखी प्यासी घूम रही थी

पुलिसकर्मियों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार महिला अपना नाम आरती बता रही है। उत्तरप्रदेश के बांदा जिला की रहनेवाली यह महिला मॉडल टाउन और आसपास के क्षेत्र में भूखी प्यासी घूम रही थी। सिरोल पुलिस को सूचना मिली तो पुलिसकर्मियों ने उसे बैठाकर भरपेट भोजन कराया।

Updated on:
03 Feb 2026 03:20 pm
Published on:
03 Feb 2026 03:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर