ग्वालियर

Republic Day 2018 : देशभर में लहरा रहा ग्वालियर का तिरंगा,विदेशों में भी छोड़ी छाप,यह है इसकी खासीयत

आईएसआई मार्क वाले राष्ट्र ध्वज हो रहे तैयार,विभिन्न प्रदेशों में बड़ी शान से फहराते हैं
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2018, 6:05 AM IST
Happy Republic Day

चेतना राठौर @ ग्वालियर। देश की आन,बान और शान तिरंगा जब इस गणतंत्र तमाम सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं पर फहराया जाएगा तो ग्वालियर का नाम भी गर्व से ऊंचा होगा। दरअसल देश के चुनिंदा जिन जगहों पर राष्ट्र ध्वज का निर्माण होता है उनमें से ग्वालियर एक है। यह पहली दफा है जब ग्वालियर में आईएसआई मार्क वाले भी राष्ट्र ध्वज तैयार होंगे। ग्वालियर में मध्य भारत खादी संघ द्वारा आजादी के बाद से तिरंगा बनाने का कार्य किया जा रहा है। यहां बने तिरंगा देश के विभिन्न प्रदेशों में बड़ी शान से फहराते हैं।

इस बार राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से ८ हजार तिरंगा बनाने का आर्डर मध्य भारत खादी संघ को मिला है। संघ के पदाधिकारियों की मानें तो इस बार रिकार्ड आर्डर मिला है। अमूमन २३ लाख का टर्न ओवर होता था लेकिन इस बार ४६ लाख तक पहुंचने का अनुमान है।


अब आर्मी में भी सप्लाई
ग्वालियर के खादी ग्रामोद्योग से बने झंडे पहले विभिन्न राज्यों के सिविल विभागों और अन्य अद्र्धसरकारी संस्थानों में सप्लाई किए जाते थे, वहीं इस बार से इंडियन आर्मी को भी इसी केन्द्र से फ्लैग सप्लाई किए जाएंगे। ये पहला मौका होगा जब ग्वालियर के फ्लैग आर्मी की बिल्डिंग आदि पर शान से फहराए जाएंगे।

आईएसआई ६ बाय ४ को भी मिली मंजूरी
डीएस कुशवाह ने बताया कि सेंटर को अभी २ बाय ३ साइज के फ्लैग को आईएसआई मार्क का एप्रूवल मिल चुका है जबकि ६ बाय ४ के लिए भी एप्रूवल मिल गया है। आपको बता दें कानपुर ने तीन दिन पहले ही मध्य भारत खादी संघ को ६बाय४ साइज के आईएसआई मार्क फ्लैग बनाने की अनुमति दे दी है।

1950 में हुई थी स्थापना
ग्वालियर स्थित मध्यभारत खादी संघ की स्थापना १९५० में की गई थी, जिसके बाद यहां से नेशनल फ्लैग बनाए जाते हैं। 2017 से यहां आईएसआई मार्क के फ्लैग बनना शुरू हुए हैं।

खास कपड़े से बनता है नेशनल फ्लैग
नेशनल फ्लैग को सिर्फ फहराने को लेकर ही गाइडलाइन नहीं होती, बल्कि उन्हें बनाने की भी गाइडलाइन होती है, जिसे फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। मध्यभारत खादी संघ के प्रबंधक डीएस कुशवाह ने बताया कि यहां तिरंगा बनाने के लिए विशेष कपड़े और प्रॉपर कलर रेसयो का इस्तेमाल किया जाता है।

फ्लैग का कपड़ा संस्था खुद बनाती है, क्योंकि कपड़े को बनाने के लिए भी नेशनल फ्लैग के मापदण्ड फोलो करना होते है। इतना ही नहीं झण्डे कि सिलाई में लगने वाला धागा भी संस्था खुद बनाती है। वहीं कलर की बात करें तो कलर कॉम्बीनेशनसे लेकर कलर रेसयो को चैक करने के लिए मशीन में लगी लाईट का इस्तेमाल किया जाता है।

Published on: