ग्वालियर

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, बोले उनकी बात मंत्री ही नहीं सुन रहे थे

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिया बड़ा बयान
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2020, 5:44 PM IST
scindia
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, बोले उनकी बात मंत्री ही नहीं सुन रहे थे,ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, बोले उनकी बात मंत्री ही नहीं सुन रहे थे,ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, बोले उनकी बात मंत्री ही नहीं सुन रहे थे,ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, बोले उनकी बात मंत्री ही नहीं सुन रहे थे

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बीते सात दिनों से चली आ रही उठापटक के बीच चंबल संभाग के एक नेता ने गुरुवार को सिंधिया पर आरोप लगाया है। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा से कांग्रेस व समानता दल से विधायक रह चुके हरिवल्लभ शुक्ला पिछले दो बार कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने आज अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सिंधिया पर कई आरोप लगाए और प्रदेश सरकार से लेकर कांग्रेस हाईकमान की जमकर वकालत की। शुक्ला ने कहा कि यह दल बदलने की प्रक्रिया 2 दिन में तैयार नहीं हुई, बल्कि जब सिंधिया ने धारा 370 के पक्ष में स्टेटमेंट दिया था,तभी से वे भाजपा में जाने की तैयारी करने लगे थे। शुक्ला ने कहा कि सिंधिया की बात उनके ही मंत्री नहीं सुन रहे थे और वे आरोप प्रदेश सरकार पर लगाते रहे।

सामूहिक रूप से दिए इस्तीफा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देते ही बड़े पैमाने पर सिंधिया समर्थकों ने अपने पदों से इस्तीफे देने शुरू कर दिए थे। अब तक सिर्फ विधायक और मंत्री ही नहीं, पार्टी के जिला अध्यक्ष और महासचिव से लेकर अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे भी सामने आ चुके हैं। शिवपुरी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरवीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल, विजय शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांत लड़ा सहित अन्य ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

Updated on:
12 Mar 2020, 5:44 PM IST
Published on: