ग्वालियर के LNIPE में आयोजित तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर विचार की धरती है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी पहली बार जहां एकात्म दर्शन पर अपना व्याख्यान दिया, ऐसी पवित्र धरती पर 300 से ज्यादा देशभर के विद्वानों का चयन करके युवा अपने अलग-अलग विषयों को लेकर तीन दिन विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि आज देवोत्थान एकादशी है। सच में आज भगवान विष्णु के जागने का समय भी है और देश भी जाग रहा है। युवा अपने सपनों को लेकर आगे बढ़ने, अपनी आंखों के सामने सपनों को यथार्थ में बदलने का संकल्प करें।