ग्वालियर

Alert: अगले तीन दिन तक तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी

MP Weather: मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक एमपी के कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी, बारिश व बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
CG Weather News: 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, अगले कुछ घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि की संभावना

MP Weather: राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शनिवार को पारा ऊपर चढ़ गया। सीजन में पहली बार तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। मध्यप्रदेश में खजुराहो के बाद ग्वालियर सबसे अधिक गर्म रहा है। खजुराहो का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ओवर हीट के कारण शाम को मौसम बदल गया, बादल छा गए और तेज हवा चली। बादलों से तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, इससे हल्की राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी, बारिश(Rain Alert) व बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है और कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ गया है।

इन सिस्टम से प्रभावित हो रहा शहर का मौसम

● राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना है, कश्मीर में प. विक्षोभ से अरब सागर से नमी आ रही है। जिससे बादल छाएंगे और आंधी(Thunderstorm Warning) भी आएगी।

● दक्षिण भारत में ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, इस कारण दक्षिण भारत की ओर से भी नमी का आना शहर में अभी बना हुआ है।

सुबह 11:30 बजे ही पारा 40.6 पर

शनिवार को सुबह 11:30 बजे तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस कारण दोपहर 12 बजे भीषण गर्मी रही और दोपहर में सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई। सीजन के 57 दिन में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ, लेकिन ओवरहीट के कारण शाम को मौसम बदल गया। 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चली। बादलों छाने से शाम साढ़े पांच बजे पारा लुढ़क गया।

पारे की चाल

  • सुबह 05:30 बजे 24.6 डिग्री सेल्सियस
  • सुबह 08:30 बजे 29.8 डिग्री सेल्सियस
  • सुबह 11:30 बजे 40.6 डिग्री सेल्सियस
  • दोपहर 02:30 बजे 43.4 डिग्री सेल्सियस
  • शाम 05:30 बजे 37.0 डिग्री सेल्सियस
Updated on:
27 Apr 2025 11:03 am
Published on:
27 Apr 2025 11:03 am