27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / ग्वालियर के बड़े शिव मंदिर की दानपेटी से निकले नाग-नागिन, चढ़ावा गिनने वाले भी हैरान, डॉलर और चांदी के सिक्के मिले

ग्वालियर के बड़े शिव मंदिर की दानपेटी से निकले नाग-नागिन, चढ़ावा गिनने वाले भी हैरान, डॉलर और चांदी के सिक्के मिले

Achaleshwar Mahadev donation box: ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटियां 79 दिन बाद खुलीं तो 8.50 लाख रुपए के चढ़ावे के साथ भक्तों की ऐसी अर्जियां निकलीं, जिन्हें पढ़कर आप भावुक हो जाएंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 27 Nov 2026, 1:24 PM IST

gwalior achaleshwar mahadev donation box dollars silver coins found

Gwalior Achaleshwar Mahadev: मंदिर की दानपेटी से निकले चांदी के नाग-नागिन (फोटो सोर्स- Patrika)

Achaleshwar Mahadev donation box: ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव के दरबार में भक्त सिर्फ धन-दौलत ही नहीं चढ़ाते, बल्कि अपने दिल का दर्द, अधूरे सपने और जिंदगी की उम्मीदें भी बाबा के चरणों में समर्पित कर जाते हैं। गुरुवार को 79 दिन बाद जब मंदिर की पांच दानपेटियां खुलीं तो उनमें चढ़ावे के साथ आस्था, विश्वास और भावनाओं का अनूठा संसार भी सामने आया। किसी ने सरकारी नौकरी की अर्जी लगाई थी तो किसी ने संतान सुख मांगा। किसी ने अपने प्रेम को मुकाम तक पहुंचाने की गुहार लगाई। दानपेटियों से चांदी के दो सिक्के, चांदी के नाग-नागिन के जोड़े, बेलपत्र और दो अमेरिकी डॉलर भी मिले। इतना ही नहीं, एक भक्त ने 500 रुपए का ऐसा छोटा नोट भी चढ़ाया, जिस पर 'फुल टू फन' वाला अंदाज नजर आया। पांच दानपेटियों से कुल 8.50 लाख रुपए का चढ़ावा निकला। रकम की अधिकता के चलते शेष आठ दानपेटियां शुक्रवार को खोली जाएंगी।

चढ़ावे में दिखी अनूठी आस्था

अचलेश्वर महादेव मंदिर की 13 दानपेटियों में से गुरुवार को पांच पेटियां खोली गईं। सुबह 11 बजे शुरू हुई गिनती शाम 5 बजे तक चली। जैसे-जैसे दानपेटियों से चढ़ावा बाहर आया, वैसे-वैसे श्रद्धा के अलग-अलग रंग सामने आते गए। नकदी के साथ चांदी के सिक्के, चांदी के नाग-नागिन के जोड़े, बेलपत्र और अमेरिकी डॉलर भी मिले। इन चढ़ावों में सबसे खास बात यह रही कि भक्तों ने अपनी श्रद्धा के साथ अपनी मनोकामनाएं भी बाबा के चरणों में अर्पित की थीं।

बाबा को जेएएच के कर्मचारियों ने सुनाई अपनी पीड़ा, समय पर नहीं मिल रहा वेतन

दानपेटियों से निकली अर्जियों में युवाओं के सपनों की झलक भी दिखाई दी। एक भक्त ने पुलिस की वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए बाबा से प्रार्थना की। वहीं, जेएएच परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी अपनी पीड़ा बाबा के दरबार में पहुंचाई। कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने और बोनस अटकने की शिकायत लिखी। साथ ही आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

सूनी गोद भरने की फरियाद

सबसे भावुक अर्जी एक महिला की थी। उसने संतान सुख की कामना करते हुए लिखा कि उसे परिवार में अपनापन नहीं मिलता और संतान नहीं होने के कारण ससुराल में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिला ने अचलेश्वर बाबा से अपनी गोद भरने और जीवन में खुशियां लौटाने की प्रार्थना की। किसी ने प्रेम में मिलन की कामना की।

बाहर लगी टीवी स्क्रीन पर हुआ लाइव प्रसारण

दानपेटियों से निकली राशि की गिनती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अचलेश्वर न्यास ने मंदिर के बाहर टीवी स्क्रीन लगाकर पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने नोटों की गिनती में सहयोग दिया। न्यास अध्यक्ष राजेश ऐरन के अनुसार, पांच दानपेटियों से निकले 8.50 लाख रुपए बैंक में जमा करा दिए गए हैं।