27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / पुलिस की कार्यप्रणाली पर ग्वालियर हाईकोर्ट नाराज, कहा- ‘बेलगाम घोड़ा’ बन गया पुलिस महकमा

पुलिस की कार्यप्रणाली पर ग्वालियर हाईकोर्ट नाराज, कहा- ‘बेलगाम घोड़ा’ बन गया पुलिस महकमा

Gwalior High Court Division Bench: मप्र हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पुलिस विभाग की लापरवाही, तथ्यों को छिपाने और नागरिकों के अधिकारों के प्रति उदासीनता पर तल्ख टिप्पणी करते हुए इसे ‘बेलगाम घोड़ा’ बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:12 PM IST

कोर्ट की टिप्पणी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

कोर्ट की टिप्पणी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Gwalior news:मध्यप्रदेश में ग्वालियर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, लापरवाही और तथ्यों को छिपाने की प्रवृत्ति पर बेहद तल्ख टिप्पणी की है। जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने कहा कि पुलिस के आला अधिकारी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता, देश के कानून का सम्मान नहीं करते और पुलिस विभाग को एक 'बेलगाम घोड़ा' बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस विभाग की पूरी हकीकत बताने के लिए आदेश की कॉपी प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पुलिस लाइन (रिजर्व इंस्पेक्टर) को कुल 34 मांग-पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 3 पर ही कार्रवाई की गई और शेष 31 को दबा दिया गया।

कोर्ट ने जताई नाराजगी

इस गंभीर चूक को पहले कोर्ट में पेश जवाब में छिपाया गया। इस पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की ओर से पेश टिप्पणियों में विभाग को क्लीन चिट देते हुए कहा गया था कि पुलिस की ओर से कोई उदासीनता नहीं बरती गई और आपराधिक अपील में जमानत अर्जी पर कैदी के जीवन व स्वतंत्रता का प्रश्न नहीं उठता। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि डीजीपी ने रिकॉर्ड का अवलोकन किए बिना ही खुद को और अपने विभाग को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि डीजीपी की जानकारी और मार्गदर्शन में ही तथ्यों पर पर्दा डालने का खेल चल रहा है और वे उन अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की कोई परवाह नहीं है। ज्ञात है कि जेल में बंद कैंसर पीडि़त नरहरि को इलाज के लिए एम्स नहीं भेजा जा सका था। इस पूरे मामले में काफी गड़बडि़यां सामने आई हैं।

एसएसपी की दलील खारिज, आरआइ और आरक्षक निलंबित

- कोर्ट के तलब करने पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि रिजर्व इंस्पेक्टर रंजीत सिंह सिकरवार और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच पूरी होने तक उनका निलंबन बहाल नहीं किया जाएगा। हालांकि, एसएसपी द्वारा एडिशनल एसपी को प्रारंभिक जांच सौंपकर एक महीने का समय मांगने और खुद के 'ट्रेनिंग पर होने' का हवाला देने पर कोर्ट ने ऐतराज जताया। कोर्ट ने कहा कि एसएसपी की यह दलील स्वीकार योग्य नहीं है; उन्होंने अनुशासनहीनता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रति तिरस्कार को बढ़ावा दिया है।

-सुनवाई के दौरान न्यायिक दस्तावेजों में छेड़छाड़ का मामला भी पकड़ में आया। हाईकोर्ट में 25 नवंबर को नियमित रीडर हरिओम शर्मा ने अनुपालन रिपोर्ट पेश करने की अनुमति दी थी, जिसे स्थानापन्न रीडर मो. साबिर ने काट दिया और 26 नवंबर को बिना कोर्ट की अनुमति के नई अनुमति दर्ज कर दी।