ग्वालियर

VIDEO : शहर में एक घंटे से झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

लंबे इंतजार के बाद मानसून ने ग्वालियर में भी दस्तक दे दी
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2019, 5:00 PM IST
gwalior weather
VIDEO : शहर में एक घंटे से झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

ग्वालियर। लंबे इंतजार के बाद रविवार को मानसून ने ग्वालियर में भी दस्तक दे दी है। शुरुआत में झमाझम बारिश हुई और बीते एक घंटे से रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के चलते शहर सडक़ें पानी से लबालब हो गई है। वहीं कई जगहों पर पानी भी भर गया। जिससे वाहनों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह 10 बजे से आसमान में काले बादलों का आना शुरू हुआ और ठीक तीन बजे बारिश शुरू हो गई। जिससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया है,लेकिन इस बारिश के चलते घरों के भीतर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो-तीन जुलाई को ग्वालियर में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले भी ग्वालियर में बीते तीन चार दिन से बारिश रुक रुककर हो रही थी।

शहर में भी कई जगह पानी
बारिश होने से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर की शिंदे की छावनी,रमटापुरा और थाटीपुर में पानी भरने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहा बता दें कि बारिश पूर्व नालों की सफाई की ओर भी नगर निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते बारिश में शहर के कई इलाकों में पानी भरने से लोग परेशान हो रहे हैं।

हफ्ते भर आगे बढ़ा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानसून को ग्वालियर में 24 जून के आसपास आना था, लेकिन पिछले दिनों सिस्टम में आए बदलाव के चलते अब इसके 30 जून से 5 जुलाई तक ग्वालियर में आने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया हर दिन सिस्टम बनने से मानसून आगे पीछे आ जा रहा है। कम दबाव के चलते मानसून एक दो दिन आगे बढ़ सकता है।

पिछले वर्षों कब आया मानसून
2013 15 जून
2014 7 जुलाई
2015 25 जुलाई
2016 26 जून
2017 29 जून
2018 30 जून

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज