Heavy Rain: मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, दक्षिण पश्चिम मानसून ने पांढुर्ना, मंडला, बालाघाट, जिलों में दी दस्तक...
Heavy Rain: मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने मध्यप्रदेश में जोरदार तरीके से दस्तक दी है। मानसून पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों से प्रदेश में दाखिल हुआ है। मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही जोरदार बारिश हुई है और मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की पुष्टि करते हुए कई जिलों में बारिश का Alert जारी किया है।
Orange Alert: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, नरसिंहपुर, मंडला, मैहर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Yellow Alert: बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, शहडोल, उमरिया. डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगरमालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों मध्यम वर्षा के साथ आंधी तूफान की संभावना है।