ग्वालियर

प्यार के जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, पीड़ित ने तंग आकर कर लिया सुसाइड

Honey Trap Case: ग्वालियर के डबरा में दो दिन पहले लापता हुए शख्स ने अपनी घर में फांसी लगा ली। इसका कारण बताया गया कि एक महिला उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठ रही थी।
2 min read
Jan 08, 2025
Feature image
सांकेतिक तस्वीर

Honey Trap Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डबरा के आंबेडकर नगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह व्यक्ति जिसका नाम संतोष जाटव था वह पिछले 2 दिन से घर से लापता था। अब दो दिन के बाद उसका शव उसके घर के एक रूम में मिला है।

बताया जा रहा है कि संतोष एक महिला से हनीट्रैप हो गया था। महिला ने उसका और संतोष का अश्लील वीडियो बना लिया था। ये महिला लगातार संतोष को धमकी देकर पैसे वसूलती रही जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने महिला, उसके पति और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

2 दिन से लापता था संतोष

जानकारी के अनुसार, संतोष पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। संतोष रविवार दोपहर से घर से गायब था जिसके बाद परिजनों ने सोमवार को सिटी थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह उसकी पत्नी दूसरी मंजिल पर खाली पड़े कमरे के पास पहुंची तो उसने देखा की संतोष फांसी पर लटका हुआ है। पुलिस के अनुसार, संतोष पड़ोस की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था जिसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह 20 हजार रूपए वसूल चुकी थी।

संतोष के अलावा भी कई लोगों को फसाया

पुलिस ने बताया कि संतोष का वीडियो बनाकर आरोपी महिला, उसका पति और बेटा उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने यहां एक और हैरान करने वाली बात बताई कि यह महिला इससे पहले भी अपने पति और बेटे के साथ मिलकर कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर चुकी है। पुलिस को उसके मोबाइल में कुछ और वीडियो भी मिले हैं। महिला का पति और और उसका बेटा वीडियो बनाने के लिए मोबाइल छिपाने का काम करते थे। हालांकि, पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया है लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

Updated on:
08 Jan 2025 07:24 pm
Published on:
08 Jan 2025 07:24 pm