
ग्वालियर। भिण्ड के मेहगांव थाना क्षेत्र के शांति नगर में गुरुवार की सुबह दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गत 18 अप्रैल को ही परिणय सूत्र में बंधा वैवाहिक जोड़ा आज काल के गाल में समा गया। बीती रात को पत्नी दीक्षा (20) शर्मा ने जहां फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,वहीं सुबह जागकर पत्नी की लाश को देखकर व्यथित पति श्याम मोहन शर्मा (24) ने भी स्वयं को कट्टे से गोली मारकर खुदखुशी कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में जहां सनसनी फैल गई है वही पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि श्याम मोहन शर्मा कि गत 18 अप्रैल 2018 को शादी हुई थी और उनकी शादी को दो माह ही हुए थे कि बीती रात ना जाने पति-पत्नी में क्या हुआ जिसकी वजह से श्याम मोहन की पत्नी ने फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके बाद सुबह पति ने भी सुसाइड कर ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच में गई है।
मेरे बेटा बहू को क्या हुआ
शांति नगर में बेटे और पुत्रवधू की मौत के बाद माता-पिता सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह हर बार बस एक ही रट लगाए हुए कि कोई बताएगा मेरे बेटा बहू को क्या हुआ। हालांकि परिजन सहित आसपास के लोग उन्हें समझाने की प्रयास भी कर रहे है लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं।
सामने नहीं आया आत्महत्या का कारण
परिजनों ने बताया कि दोनों रात को खाना खाकर सोए थे लेकिन पता नहीं दोनों में रात को क्या हुआ कि पत्नी ने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह बेटे ने घर के कमरे में फंदे पर टांगा नव विवाहिता का शव देखा तो उसने भी कट्टे से खुद को गोली मार ली।
सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के पहले कमरे में पत्नी का शव फंदे पर टांगा हुआ था तो दूसरे कमरे में पति खून से लतपत पड़ा था। पुलिस ने दोनों ही लाशों को पाीएम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोपहर दो बजे तक दंपत्ती द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में कोई भी कारण सामने नहीं आ पाया है।