ग्वालियर

पत्नी की हत्या कर बच्चों को गोदी में उठाकर टहलता रहा, बोला- मैंने मारा, क्या बिगाड़ लोगे

पत्नी की हत्या कर बच्चों को गोदी में उठाकर टहलता रहा, बोला- मैंने मारा, क्या बिगाड़ लोगे
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 10:47 AM IST
crime gwalior
पत्नी की हत्या कर बच्चों को गोदी में उठाकर टहलता रहा, बोला- मैंने मारा, क्या बिगाड़ लोगे

ग्वालियर। रात को पत्नी से झगड़ा होने के बाद सिरफिरे पति ने बखर की पांस (हल के निचले हिस्से में लगने वाला लोहे का धारदार) उसके सिर पर मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर कमरे में सो रहे दोनों बच्चों को गोदी में उठाया। पत्नी को लहूलुहान छोड़कर कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर टहलने लगा।


पिता ने रात को टहलते देखा तो शक हुआ। कमरे में गए तो बहू मृत पड़ी थी। परिजन के साथ हत्यारा पति पत्नी को अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आई तो निडर होकर बोला- मैंने ही पत्नी को मारा है, मेरा क्या बिगाड़ लोगे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब १ बजे सब्जी मंडी के पीछे मोहना में हुई।


पुलिस के मुताबिक, इन्द्रेश बाथम ने पत्नी उर्मिला बाथम (27) की हत्या की है। इन्द्रेश चाय की दुकान चलाता था। शराब पीने का आदी था, लेकिन पिछले चार महीने से शराब छोड़कर मुनक्का या अन्य नशे का सेवन कर रहा था। रात को खाना खाकर बड़ा बेटा कृष्णा (5) अपने दादा मन्टू के पास सो गया। इन्द्रेश, उर्मिला और दोनो बेटे देव और वंश (2) एक कमरे में सोए हुए थे। रात को इन्द्रेश और उर्मिला में झगड़ा हुआ। विवाद बड़ा तो दोनों बेटों के सामने उर्मिला की हत्या कर दी।


पांच माह पहले राजीनामा
इन्द्रेश ने करीब 5 महीने पहले भी उर्मिला को बेरहमी से पीटा था। उर्मिला ने मायके वालों को बताया तो मोहना थाने मं रिपोर्ट की। बाद में इन्दे्रश ने माफी मांग ली तो उर्मिला ओर उसके मायके वालों ने राजीनामा कर लिया था। झगड़ा तो वह आए दिन करता था।

सनकी है इन्द्रेश
इन्द्रेश 5 भाई है। जिसमें दो भाई, माता-पिता और वह खुद एक साथ रहते हैं। घरवालों ने बताया इन्द्रेश नशे का सेवन करने से सनकी हो गया था। कुछ भी कहो, किसी की नहीं सुनता था। इसी सनक मे उसने इस वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस आने की सूचना पर भी भागा नहीं
हत्या का पता चलने पर डॉक्टर ने तुरंत कंपू पुलिस को खबर दी। लेकिन इन्द्रेश वहां से भागा नहीं। कंपू पुलिस ने आकर पूछा- क्यों मारा तो बिना डर के बोला- मैंने हत्या की है, जो करना है कर लो। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कंपू थाने ले गई।


बेटी को पीटता था
मेरी छोटी बेटी की भी इन्द्रेश के भाई से शादी हुई है। इन्द्रेश बेटी को पीटता था। उसे समझाया भी था। एक बार रिपोर्ट भी की लेकिन बाद मंे राजीनामा हो गया। मुझे पता होता कि बेटी को मार देगा तो उसे अपने पास ही रख लेता।
मुन्ना बाथम, मृतका का पिता


आरोपी को जेल भेजा
इन्द्रेश का गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से लोहे की पांस भी जब्त कर ली है। जिससे उसने हत्या की थी। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
आरएल प्रजापति, टीआई मोहना थाना

Published on: