ग्वालियर

पति ने पत्नी को उतारा मौैत के घाट, फिर उसके शव के साथ की शर्मनाक हरकत, जानिए पूरा मामला

पति ने पत्नी को उतारा मौैक के घाट, फिर उसके शव के साथ की शर्मनाक हरकत, जानिए पूरा मामला

2 min read
Apr 23, 2018

पोरसा/मुरैना। नगरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत साठों में एक महिला की हत्या उसके पति ने ही कर दी। लाश को बड़े बक्शे में बंद कर पति फरार हो गया। मृतक महिला की बड़ी बहन किसी काम से घर आई तब मामले का खुलासा हुआ। घटना रविवार को सुबह की है, जबकि नगरा थाना पुलिस को दोपहर बाद सूचना मिली। फौरी तौर पर महिला का गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय प्रमोद सखवार ने अपनी २२ वर्षीय पत्नी रजनी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी तब हुई जब रजनी की बड़ी बहन पप्पी उसके घर पहुंची। जब दरवाजा खटखटाया तो घर के अंदर मौजूद प्रमोद ने पिछले दरवाजे से आने को कहा। पप्पी पीछे के दरवाजे से घर में पहुंची तो प्रमोद मुख्य दरवाजे से भागते दिखा। पप्पी को लगा कि प्रमोद कुछ चुराकर भाग रहा है, लेकिन जब उसने घर में अपनी बहन रजनी को आवाज लगाई तो कोई नहीं बोला। इधर-उधर खोजने के बाद भी नहीं मिली तो उसने बड़ा बक्शा खुला देख उसका ढक्कन उठाया।

बक्शे के अंदर अपनी बहन की लाश देखकर पप्पी की चीख निकल गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रमोद का बड़ा भाई और पप्पी का पति अशोक सखवार व मोहल्ले के अन्य लोग जमा हो गए। शोरगुल शांत होने के बाद ग्रामीणों ने डायल-१०० को सूचना दी। डायल-१०० ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखने के बाद नगरा थाना पुलिस को सूचना दी। दोपहर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचानामा तैयार कराया। खबर लिखे जाने तक एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम नजर में तो गला घोंटकर ही हत्या प्रतीत हो रही है। सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे। पुलिस पत्नी की हत्या कर फरार हुए प्रमोद के तलाश रही है।


प्रमोद की दूसरी पत्नी थी रजनी
मृतका रजनी, प्रमोद सखबार की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसका एक बच्चा भी है। बच्चे की परवरिश को ध्यान में रखते हुए प्रमोद की भाभी पप्पल ने अपनी छोटी बहन रजनी से प्रमोद की शादी करा दी। बताया जाता है कि प्रमोद शंकालु स्वभाव का था, जो पहली पत्नी पर भी शक करता था। इसी वजह से रजनी पर भी शक करता था और अपनी बड़ी बहन पप्पी के घर भी नहीं जाने देता था। मायके भी नहीं जाने देता था। पप्पी के अनुसार उसकी बहन रजनी डेढ़ वर्ष से मायके भी नहीं गई थी। घर पर मायके वाले आते थे तो उनसे भी अच्छा व्यवहार नहीं करता था।

Published on:
23 Apr 2018 12:17 pm
Also Read
View All