ग्वालियर

जिस पति के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, उसी ने उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी ये खबर

जिस पति के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, उसी ने उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी ये खबर
2 min read
Oct 29, 2018
husband murder his wife after karvachouth
जिस पति के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, उसी ने उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी ये खबर

ग्वालियर। करवाचौथ की पूजा के कुछ घंटे बाद पति ने कैंची घोंपकर पत्नी की जान ले ली। उसे घनी बस्ती में खून से लथपथ छोडकऱ भाग गया। हत्या से दो दिन पहले महिला ने पुलिस से पति की शिकायत की थी, लेकिन तब उसने झूठी कसमें खाकर भरोसा दिलाया था कि पत्नी को तंग नहीं करेगा। मां की हत्या से दुखी बेटे का कहना है कि उसकी तमन्ना है कि पिता को फांसी की सजा हो।

पुलिस ने बताया कमल जाटव निवासी जाटव मोहल्ला, गोला का मंदिर ने सुबह करीब 5 बजे पत्नी मालती (38) के सीने में दनादन कैंची मार दीं। कमल मजदूरी करता था, लेकिन कई महीने से काम धंधा बंद कर घर बैठा था। उसे शराब की लत थी। मालती मेहनत मजदूरी कर घर चलाती थी। इसके बावजूद कमल को उसके चरित्र पर शक था। इसलिए हमेशा उसका पीछा करता था।

करवाचौथ के दिन कमल सुबह से शराब पीकर बैठ गया। पूरी रात पत्नी से झगड़ा करता रहा। सुबह 5 बजे मालती कचरा फेंकने के लिए घर से निकली तो कमल उसके पीछे आ गया। घर से करीब 50 मीटर दूर घूरे पर उसे घेर लिया। कमल कपड़ों में कैंची भी छिपाकर लाया था, उसने मालती को दबोच कर उसके सीने में कैंची घोंप दी। वह जान बचाने के लिए चीखी तो कमल भाग गया। शोर सुनकर उसका निरंजन बाहर आया तो मां खून से लथपथ पड़ी मिली।

हत्यारे पिता को फांसी होना चाहिए (जैसा कि मृतका मालती के बेटे कमल ने पत्रिका को बताया)
पिता कई दिन से मां की जान लेना चाहता था, उसे दो दिन पहले भी उसने मां से झगड़ा और मारपीट की थी, तब भी उसके पास कैंची थी। उसके इरादे भांपकर दबोचा था, उसे गोला का मंदिर थाने ले गए थे। वहां पहुंचकर पिता पैंतरा बदल गया। माफी मांगने लगा, मिन्नतें की दोबारा झगड़ा नहीं करेगा। झूठ बोलकर पुलिस के शिकंजे से निकल आया। दो दिन बाद उसने मां को मार डाला। हत्यारे पिता को फांसी होना चाहिए। उसने बेकसूर की जान ली है।

Updated on:
29 Oct 2018 02:13 pm
Published on:
29 Oct 2018 02:13 pm