5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं थम रहा अपराध: पुलिस का दावा है कि कम हुआ जुर्म, 7 हत्या, 8 बलात्कार, 15 से छेड़छाड़

नहीं थम रहा अपराध: पुलिस का दावा है कि कम हुआ जुर्म, 7 हत्या, 8 बलात्कार, 15 से छेड़छाड़
less than 1 minute read
Google source verification
crime increases in gwalior

नहीं थम रहा अपराध: पुलिस का दावा है कि कम हुआ जुर्म, 7 हत्या, 8 बलात्कार, 15 से छेड़छाड़

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस भले ही गुंडे, बदमाशों की धरपकड़ कर अपराध कम करने का दावा करती हो लेकिन आलम यह है कि अपराध लगातार हो रहे हैं। फिर चाहे वो हत्या हो, बलात्कार हो या फिर छेडख़ानी के मामले। अक्टूबर महीने के 26 दिन के सिर्फ शहर के आकड़ों पर नजर डालें तो 7 लोगों की हत्या हुईं। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। 8 को हवस का शिकार बनाया गया।

जिसमें 15 साल की नबालिग लडक़ी से लेकर 45 साल की शाादी शुदा महिला है जबकि 15 से छेडख़ानी की है। इसमें 90 प्रतिशत नबालिग लड़कियां है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग थानों में 15 अपहरण के मामले दर्ज हुए है। जिसमें कुछ नबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाया गया। कुल मिलाकर अपराधी अब भी हावी हैं। सबसे ज्यादा टारगेट महिला और युवतियां बन रही हैं। हालांकि इनमें से कई हत्या ट्रेस हो गई। कई छेडख़ानी के आरोपी भी पकड़े और कई अपहरण वाली लड़किया बरामद भी हो गईं।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए
इन 25 दिन में जिन युवती या महिला से बलात्कार हुए हैं। उनमें से 80 प्रतिशत को शादी का झांसा देकर आरोपियों ने शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए जिद की तो आरोपी मुकर गए। तब पीडि़ता एफआइआर कराने पहुंची। कुछ आरोपी ऐसे भी है जो शादीशुदा और बच्चों के पिता भी थे।

ऐसे हुईं हत्याएं

हर तीसरे दिन रेप
आंकड़ो पर नजर डाले तो हर तीसरे दिन एक बलात्कार की एफआइआर हुई। इनमें 2 नबालिग लड़कियां, 3 युवतियां और 3 शादीशुदा महिलाएं है। शुरूआत के पहले सप्ता में गिरवाई, मुरार और बहोड़ापुर में बलात्कार की एफआइआर हुई। जबकि दूसरे सप्ताह में 2 मामले सामने आए। जबकि तीसरे सप्ताह महाराजपुरा और गिरवाई में बलात्कार की एफआइआर हुई।