ग्वालियर

पहले पति को खिलाई नींद की गोलियां फिर करंट लगाकर दी खतरनाक मौत, जानें

महिला के आठ महीने से प्रेमी से चल रहे थे अवैध संबंध
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2019, 7:48 PM IST
Husband murder
पहले पति को खिलाई नींद की गोलियां फिर करंट लगाकर दी खतरनाक मौत, जानें

ग्वालियर। कहते है कि प्यार अंधा होता है और यह वह सब करा सकता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे ही प्यार में पागल प्रेमिका ने अपने ही पति की हत्या अपने प्रेमी से करवा दी। बिजरौनी गांव में पत्नी के आठ महीने से प्रेमी के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। मृतक अजेंद्र को दो महीने पहले इस बात का पता चला। प्रेमी से जब भी बातचीत करते देखता तो मृतक अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। 16 जून को भी झगड़ा हुआ और सुबह ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। योजनाबद्ध तरीके से अजेंद्र को पहले नींद की गोलियां खिला दीं। फिर करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

इंदार थाना पुलिस ने पति की हत्या की आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरियादी पहलवान सिंह (60) पुत्र प्रीतम सिंह यादव निवासी ग्राम बिजरौनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बहू कमलेश ने अपने प्रेमी ध्रुवराज पुत्र गोपाल यादव निवासी बिजरौनी के साथ मिलकर बेटे अजेंद्र पुत्र पहलवान यादव की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार ली।

प्रेमी ने लगाया करंट
पुलिस को आरोपी पत्नी ने बताया कि उसने पति अजेंद्र को नींद की गोलियां खिला दीं थीं। जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने पत्नी के कब्जे से नींद की गोलियों के दो रैपर भी जब्त किए हैं। नींद की गोलियां खाने से अजेंद्र बेहोश हो गया। फिर प्रेमी को बुलाकर बिजली के तार की पीवीसी हटाकर नंगे तार अजेंद्र के पैर में लपेट दिए। इसके बाद करंट लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज