ग्वालियर

पहले पति को छोड़ दूसरे से की लव मैरिज, उसी ने 3 बार चढा़ई कार

Crime News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने पति को छोड़ चुकी एक महिला ने डेढ़ साल पहले दूसरी शादी की थी। सात फेरे लेने वाले उसी शख्स ने महिला, उसके बेटे और सास को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की।

2 min read

Crime News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर(Crime News) में अपने पति को छोड़ चुकी एक महिला ने डेढ़ साल पहले दूसरी शादी की थी। सात फेरे लेने वाले उसी शख्स ने महिला, उसके बेटे और सास को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की। ये घटना तब की है जब महिला आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवा कर घर लौट रही थी। पीड़ित महिला को उसकी मां और बेटे के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने की दो शादी

जानकारी के मुताबिक, 10 साल पहले झांसी शहर के चिरगांव की रहने वाली नंदिनी केवट(Crime News) की शादी दतिया के गोटीराम केवट से हुई थी। शादी के 2 साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ, जिसका नाम मयंक है। आज से लगभग दो साल पहले नंदिनी अपने पति को छोड़कर बेटे के साथ ग्वालियर आ गई थी। यहां वो अपना ब्यूटी पार्लर का काम करने लगी।

इसी दौरान नंदिनी की मुलाकात सिरोल के अरविंद परिहार से हुई। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर उन्होनें शादी कर ली। कुछ समय तक तो नंदिनी और अरविंद का रिश्ता ठीक चला। लेकिन कुछ महिने बाद ही दोनों के शादीशुदा जीवन में पूजा नामक महिला की एंट्री हो गई। इसके चलते नंदिनी और अरविंद में झगड़े शुरू हो गए। अरविंद नंदिनी के साथ मारपीट करने लगा।

तीसरे ने बिगाड़ा रिश्ता

मारपीट से परेशान होकर नंदिनी ने अपने माता-पिता को अरविंद को समझाने के लिए ग्वालियर बुलाया। लेकिन शनिवार को अरविंद ने उसके माता-पिता के सामने उससे मारपीट की। रात करीब 1 बजे नंदिनी सिरोल थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर वापस लौट रही थी। इस दौरान आरोपी अरविदं(Crime News) ने अपनी कार से पत्नी, बेटे और सास को 3 बार टक्कर मारी। पहली टक्कर में उसका बेटा और सास दूर जा कर गिर गए।

अनजान ने बचाई जान

इसके बाद अरविंद ने 2 बार अपनी पत्नी पर कार चढ़ाई। चौथी बार जब वो उसपर हमला करने के लिए कार बैक की तभी एक अनजान व्यक्ति ने अपनी कार बीच में लागाकर उसकी जान बचाई। उसने तत्काल घटना(Crime News) की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

फिलहाल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on:
17 Nov 2024 04:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर