ग्वालियर

ट्रेनों में भारी भीड़, सिलीपर और एसी कोच में भी घुसे जनरल टिकट वाले

जनरल टिकट वाले भी लोग रिजर्वेशन कोच में भी घुस रहे हैं, इससे रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वाले यात्री परेशानी में आ गए हैं। रविवार को सुबह से देर रात तक कई ट्रेनों में मथुरा जाने वालों की भीड़ देखने को मिली।
less than 1 minute read
 crowded ,trains
ट्रेनों में भारी भीड़, सिलीपर और एसी कोच में भी घुसे जनरल टिकट वाले

ग्वालियर। मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर्व होने से ट्रेनों में मथुरा जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ग्वालियर सहित आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में जा रहे हैं, इससे दिल्ली की तरफ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। जनरल टिकट वाले भी लोग रिजर्वेशन कोच में भी घुस रहे हैं, इससे रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वाले यात्री परेशानी में आ गए हैं। रविवार को सुबह से देर रात तक कई ट्रेनों में मथुरा जाने वालों की भीड़ देखने को मिली।

कुछ ट्रेनों में यात्री एसी कोच में भी बैठ गए थे। आरपीएफ को ऐसे यात्रियों को उतारना पड़ा। कुछ ट्रेनों में यात्री गेट तक खड़े होकर सफर कर रहे हैं। रविवार शाम को झांसी से दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-4 पर आई तो यात्रियों को जहां जगह मिली, वहीं बैठ गए। इससे जिन यात्रियों का रिजर्वेशन था, उन्हें काफी परेशानी हुई।

खिडक़ी के रास्ते से घुसे
ताज एक्सप्रेस आने से पहले ही यात्री रेलवे ट्रैक के दोनों ओर खड़े हो गए थे, जैसे ही ट्रेन आई कई यात्री खिडक़ी के सहारे अंदर घुस गए, कुछ ने बोगी के गेट पर खड़े होकर यात्रा की।

सभी टिकट विंडो खुलीं
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 पर 4 और प्लेटफॉर्म-4 पर 2 विंडों से टिकट दिए जाते हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ बढऩे के कारण इन दिनों 9 विंडो खोल दी गई हैं। एटीवीएम मशीन पर भी यात्रियों की भीड़ है।

Published on:
15 Jul 2019 08:01 am