
ग्वालियर । स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन बुधवार को एसएएफ ग्राउंड में सुबह 9 बजे से आरंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया उपस्थित रहेे। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। जिसमें सरकार के काम को गिनाया गया । 9.45 पर हर्ष फायर और राष्ट्रगान किया गया। उसके बाद मार्च पास्ट हुआ।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों तथा करगिल के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।एसएएफ ग्राउण्ड में मंत्री जयभान सिंह पवैया ने सलामी देने वाले पुलिस कमांडेट, एनसीसी लीडर, बैंड लीडर,रेडक्रास टीम लीडर व अन्य लोग से हाथ मिलाकर परिचय लिया। इस दौरान कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले स्कूलों को पुरूस्कार दिए व हौंसलाआफजाई भी की।
भिंड में मंत्री लाल सिंह आर्य ने दी तिंरगे को सलामी
भिंड स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में आज स्वतंत्र प्रभार मंत्री लाल सिंह आर्य ने ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति पर आगे बढ़ रहा है पिछली सरकारें गरीबी हटाओ का नारा तोदेती थी परंतु इस दिशा में उन्होंने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार शहीद सम्मान दिवस का आयोजन कर लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि गरीबों को शौचालय और आवास की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया । विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी, परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस और कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
भिंड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के बाद मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लाल सिंह आर्य को पुलिस एनसीसी शौर्या दल की टुकडिय़ों ने सलामी दी इसके पूर्व पुलिस बल की टुकडिय़ों ने हवा में फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी परेड के उपरांत मुख्य अतिथि ने परेड के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया इसके बाद हवा में तिरंगे झंडे के गुब्बारे छोड़े गए। कार्यक्रम के दौरान मीसाबंदियों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पुलिस लाइन के चारों ओर खड़े इस गौरवमई कार्यक्रम को देख रहे थ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों को भी बुलाया गया था , इनमें सांसद डॉक्टर भागीरथ प्रसाद, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शासकीय अधिकारी उपस्थित रहे लास्ट में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों को मुख्य अतिथि ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।