ग्वालियर

Independence Day 2018 : इनकी पूरी फैमली थी सेना में,पत्नी ने रूंधे गले से सुनाई आपबीती

Independence Day 2018 : इनकी पूरी फैमली थी सेना में,पत्नी ने रूंधे गले से सुनाई आपबीती
3 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 4:45 PM IST
Independence Day
Independence Day 2018 : इनकी पूरी फैमली थी सेना में,पत्नी ने रूंधे गले से सुनाई आपबीती

ग्वालियर। मेरे ससुर,जेठ और पति ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। वह देश के लिए शहीद हुए इस बात का मुझे गर्व है। मेरा बेटा भी फौज में जाएगा और उसे भी देश के लिए शहीद होना पड़े तो मैं तैयार हूं। मैंने उसे उनके पिता के बहादुरी के किस्से सुनाकर ही बड़ा किया है। मैं अपने बेटे को आर्मी का बड़ा अफसर बनता देखना चाहती हूं, जो देश के लिए दुश्मनों के दांत खट्टे कर दे। यह बात रूंधे गले से बोल रही थीं शहीद सतेंद्र शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा।

शहीद सतेंद्र 14 मार्च 2014 को असम में नक्सली हमले में शहीद हुए थे। उनके अंदर पति के जाने का दुख था, तो देश के लिए शहीद होने की खुशी भी। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन बाल भवन में किया गया। इसमें शहर के 52 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

चंबल के सपूतों ने बहाया खून
जिन शहीदों के बलिदान के कारण आज हम अपनी आजादी को सुरक्षित रख पा रहे हैं। उनके परिजनों को सम्मान देना व आदर करना हम सभी का कर्तव्य है। हिन्दुस्तान की धरती माता की रक्षा के लिए सबसे ज्यादा रक्त चंबल के सपूतों ने बहाया है। यह बात मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री जयभान सिंह पवैया ने सम्मान ने कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजवल सिंह यादव, विधायक भारत सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

"शादी को दो साल हुए थे। तभी पति केशव सिंह यादव के उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद होने की खबर आर्ई। उनकी पोस्टिंग फस्र्ट बटालियन सीआरपीएफ नीमच में थी, लेकिन पूरी जिंदगी किसके सहारे बिताती। इसलिए जेठ के बेटे को गोद लिया और उसके सहारे जीवन जीया।"
गंगा देवी


"1999 करगिल युद्ध में नरेंद्र सिंह राणा शहीद हुए। इस बात को कहते हुए मुझे और मेरे बच्चों को गर्व महसूस होता है। खुशी होती है जब मुझे करगील शहीद नरेंद्र सिंह राणा की पत्नी कहकर कोई बुलाता है। लगता है जैसे मेरा भी योगदान युद्ध में रहा हो। आज मेरा बेटा सीबीआई में जॉब कर रहा है।"
यशोधरा देवी राणा


"15 दिन पहले ही पति राम सिंह कुशवाह घर से गए थे। मुझे नहीं पता था कि उनका शरीर तिरंगे में लिपटकर वापस आएगा। उनकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में थी। अचानक बादल फटने से उनकी मौत हो गई। उस वक्त अपनी नन्ही सी बेटी को संभालना मेरे लिए बेहद मुश्किल था।"
सुमन कुशवाह

"जम्मू मे पोस्टिंग के दौरान आइस स्लाइड की वजह से पति शैलेंद्र सिंह जादौन की जान गई। उनके बिना अपनी बेटी की परिवरिश करना मेरे लिए मुश्किल था। जॉब लगने के बाद आशा की किरण जागी, जिसने मुझे हिम्मत दी, लेकिन इस बात के लिए मुझे गर्व है कि मैं शहीद की पत्नी हूं।"
सुमन जादौन


"पति कालू खान के शहीद होने के बाद मेरे लिए चार छोटी बेटियों को अकेले संभालना बहुत मुश्किल था। सब बर्बाद सा लग रहा था, लेकिन मेरी छोटी-छोटी बेटियां ही मेरा संबल बनीं और आज सब ठीक है। ग्वालियर झांसी थाना में पदस्थ पति ने गुंडों से मुठभेड़ में अपनी जान गंवाई थी।"
नादरा बेगम


"चोरों को पकड़ते हुए पति मुकेश शर्मा २००६ में नहीं रहे। उनकी गोली लगने से जान चली गई। गोला का मंदिर थाना में उनकी पोस्टिंग के दौरान ये हादसा हुआ। फिर बेटे ने घर को संभाला, उसने भी पुलिस की नौकरी को चुना और अब मुझे और घर को संभाल रहा है।"
सीमा शर्मा

Published on:
Also Read
View All
ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल

ग्वालियर में ‘जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र’ बनवाने की नई व्यवस्था लागू, देरी होने पर लेनी होगी अनुमति