ग्वालियर

रेल में यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ ले यह खबर,नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

ग्वालियर स्टेशन पर आई तो यात्रियों ने जनरल कोच की जगह रिजर्वेशन कोच होने पर हंगामा कर दिया
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 1:54 PM IST
Indian Railway
demo pic

ग्वालियर। यदि आप रेल का सफर करने जा रहे हो तो जरा संभल कर करें क्योकि आपको ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिसका जवाब रेलवे के आलाअधिकारियों के पास भी नहीं है। इन अधिकारियों की सही तरीके से काम की मॉनीटरिंग न करने को लेकर एक ऐसा मामला देखने में आया है जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ये मामला है निजामुद्दीन से बिलासपुर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में जनरल कोच का। जिसमें गोंडवाना एक्सप्रेस में जनरल कोच की जगह एस- ७ कोच लगा दिया गया।

ट्रेन जैसे ही ग्वालियर स्टेशन पर आई तो यात्रियों ने जनरल कोच की जगह रिजर्वेशन कोच होने पर हंगामा कर दिया। जिससे रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि थोड़ी देर बाद यात्रियों को समझाकर मामले को शांत किया गया।

वहीं यात्रियों का कहना था कि जनरल कोच में रिजर्वेशन कोच लगाने से जनरल कोच के यात्री कहां जाए। इसको लेकर ट्रेन की दो बार चेन पुलिंग की गई। यात्रियों ने ट्रेन को नहीं चलने दिया इसको देखते हुए आरपीएफ भी मौके पर पहुंची।

आरपीएफ ने भी यात्रियों को समझाया, लेकिन यात्री नहीं माने और दो बार चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन लगभग ४५ मिनट तक खड़ी रही। जैसे तैसे यात्रियों को ट्रेन को रवाना किया गया।

शताब्दी में लिया फीड बैक

ग्वालियर से झांसी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर के साथ अन्य अधिकारी भी झांसी तक गए। इस बीच ट्रेन में यात्रियों से फीड बैक भी लिया गया। यात्रियों ने बताया कि खाना तो अच्छा आता है, लेकिन कभी कभी नाश्ते में सभी चीजें एक साथ ही परोस दी जाती हैं।

Published on: