ग्वालियर

इन सीटों को लेकर बिगड़ी थी राजा और महाराजा के बीच बात, जानिए क्या थी उस रात के विवाद के पीछे की हकीकत

इन सीटों को लेकर बिगड़ी थी राजा और महाराजा के बीच बात, जानिए क्या थी उस रात के विवाद के पीछे की हकीकत
3 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 11:04 AM IST
congress dispute
इन सीटों को लेकर बिगड़ी थी राजा और महाराजा के बीच बात, जानिए क्या थी उस रात के विवाद के पीछे की बात

ग्वालियरः मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी लंबे समय से गुटबाजी़ के आरोप झेलती आई है। जिसे पार्टी कभी भी कबूल नहीं करती, लेकिन समय समय पर ऐसे हालात सामने आते रहते हैं, जिससे पार्टी के बीच गुटबाज़ी होने के मामले सामने आते रहते हैं। इसका खामियाज़ा पिछले पंद्रह सालों से कांग्रेस को झेलना पड़ रहा है। हालांकि, इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के आला नेताओं ने इस तोहमत को गलत सिद्ध करते हुए पूरी पार्टी को एक जुट करके जनता के सामने पेश किया, लेकिन टिकट के बटवारे की फायनल बैठक के दिन काग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच जो हुआ उसने एक बार फिर पार्टी में गुटबाज़ी की गाठ मज़बूत कर दी और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा टिकट की आस में बैठे उम्मीदवारों को, जिनके मेदानी लड़ाई में उतरने के कुछ दिन और कम हो गए।

हालांकि, लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण दावेदारों में टिकट को लेकर खीचतान होना तो स्वभाविक है। लेकिन इस बार जिस तरह पार्टी को एकजुट करने का बीड़ा उठाने वाले प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के बीच हुई खटपट ने जहां प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को टांग खीचने का मौका मिल गया और जनता के बीच एक बार फिर असमंजस बन गया। वैसे प्रदेश कांग्रेस को पुराना चशमा पहनकर देखा जाए तो, पूर्व सीएम और चोटी के नेता दिग्विजय सिंह और सांसद और यूथ फेम ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच लड़ाई नई नहीं है, लेकिन जिस तरह टिकट बंटवारे के ठीक पहले ये लड़ाई सामने आ गई उससे आम लोगों के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी सन्न कर दिया। सवाल यह है कि आखिर उस रात हुआ क्या था? आखिर ऐसा क्या हुआ, जो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजा और महाराजा को संभालने में असमर्थ रहे?

बैठक के दौरान क्या हुआ इसके बारे में जानकारी देते हुए पार्टी सूत्रों ने बताया कि, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बना विवाद ग्वालियर अंचल से शुरु हुआ था, मुख्य विवाद का कारण बनी थी मुरैना जिले की जौरा सीट, इसके बाद दोनो दिग्गजों के बीच हालात ऐसे बनते गए कि, इंदौर और उज्जैन की कई सीटों पर भी वर्चस्व की लड़ाई देखी गई।

बता दें कि, जौरा सीट से ज्योतिरादित्य बनवारी लाल शर्मा को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन ठीक उसी समय दिग्विजय सिंह ने दखल देते हुए दो बार लगातार चुनाव हारने वालों को टिकट नहीं देने का फॉर्मूला राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रख दिया, इससे बनवारी लाल का टिकट अटक गया। शायद इस बात से आहत, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय को उनके प्रभाव वाले इलाकों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दे डाली, जो दिग्विजय सिंह को नागवार गुज़री जिसपर उनका रवय्या भी तल्ख हो गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सिर्फ एक सीट के लिए सुझाव नहीं दे रहे हैं, वे तो पार्टी अध्यक्ष को अपनी राय से अवगत करा रहे हैं।

इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि, दिग्विजय ने यह तक कह डाला कि, अगर मेरी सलाह के यहां कोई मायने नहीं हैं, तो मुझे पार्टी से बाहर करा दीजिए। इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीच-बचाव की भूमिका में नज़र आए, लेकिन जब हालात सर से ऊपर निकल गए तो, राहुल गांधी को मजबूरन बैठक खत्म करके दोनो दिग्गजों के बीच बने असमंजस को दूर करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित करनी पड़ी।

पॉलिटिकल नज़रिये से देखा जाए तो चुनावी मौके पर उस खैमे में ही घमासान की स्थितियां ज्यादा होती हैं, जिसके सत्ता में आने की प्रबलता ज्यादा होती है। ऐसा सोचकर तो मध्य प्रदेश कांग्रेस खुश हो सकती है, लेकिन दूसरी सोच भी कम मजबूत नहीं है कि अगर घर में ही एकजुट नहीं होंगे, तो विरोधियों के सामने मेदान में टिकेंगे कैसे?

Updated on:
3 Nov 2018, 11:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज