ग्वालियर

पहले खुद की बीमारियों को किया दुरुस्त, अब सैकड़ों लोगों को सिखा रहे हैं योग के गुर

योग शिक्षक दिनेश साहू बीते चार सालों से लगा रहे नियमित नि:शुल्क योग कक्षा
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2019, 7:13 PM IST
yoga day
पहले खुद की बीमारियों को किया दुरुस्त, अब सैकड़ों लोगों को सिखा रहे हैं योग के गुर

ग्वालियर। देश में योग की एक अलग ही बयार बह रही है। आज योग का क्रेज हर वर्ग में देखा जा रहा है,चाहे वह युवा हो अथव वृद्ध हो हर किसी को योग करते हुए देखा जा सकता है। यही वजह है कि शहर सहित जिलेभर के कई गांवों में नियमित योग शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में ऐसे योग प्रशिक्षक लोगों को योग सिखा रहे हैं, जिन्होंने योग के बल पर ही पहले अपनी बीमारियों को दुरुस्त किया फिर और योग सिखाने का निर्णय लिया। इन्हीं में से एक हैं योग शिक्षक दिनेश साहू, जिन्होंने न केवल योग से स्वयं 25 किलो वजन कम किया और अन्य बीमारियों पर काबू पाया, बल्कि अब बीते चार सालों में नि:शुल्क योग कक्षाएं लगाकर सैकड़ों लोगों को योग के गुर सिखाए हैं।

चंबल के श्योपुर से नाता रखने वाले दिनेश साहू ने योग गुरु के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। तनावग्रस्त और 108 किलो के भारी भरकम शरीर के मोटापे से जूझ रहे साहू ने योग की राह पकड़ी और अप्रैल 2015 में हरिद्वार में योग सीखा। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुडकऱ नहीं देखा और तनाव, ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण पाया, साथ ही वजन भी 25 किलो तक घटाया। यही नहीं उन्होंने योग शिविरों में भी लोगों को योग से जोड़ा।

शहर में ही उन्होंने लगातार योग शिविरों का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को योग से जोड़ा। वर्तमान में ही 100 दिवसीय विशेष नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन आधा सैकड़ा योगार्थी योग कर रहे हैं। साहू को गत वर्ष योग गुरु रामदेव से सम्मान भी मिला था। साहू कहते हैं कि नियमित योग करने से कई तरह की बीमारियां ठीक हो जाती है और व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहता है।

गांव-गांव में ल रहे शिविर
जिले में योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। यही वजह पिछले पांच सालों में जिले के गांव-गांव में न केवल नि:शुल्क योग शिविर लग रहे हैं, बल्कि शिविरों के बाद भी लोग नियमित योग से जुड़ रहे हैं। योग प्रचारक की भूमिका निभाते हुए युवा योग गुरु वीरमदेव भी बीते एक साल में आधा सैकड़ा गांवों में योग शिविरों लगाकर कई लोगों को योग के गुर सिखा चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज