ग्वालियर

जेल में इस तरीके से भेजा जाता है नशे का सामान, जिसने भी देख रह गया हैरान

डबरा उपजेल में प्रहरियों की लापरवाही से ही मादक पदार्थ पहुंच रहा है अंदर,जांच में जुटी टीम
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2019, 1:58 PM IST
prison in dabra
जेल में इस तरीके से भेजा जाता है नशे का सामान, जिसने भी देख रह गया हैरान

ग्वालियर। शहर के डबरा विधानसभा में बनी जेल में नशे का सामान इस तरीके से भेजा जाता है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह है। दरअसल डबरा विधानसभा की उपजेल में रबड़ की बॉल उछालकर बीड़ी, सिगरेट, माचिस और लाइटर और मादक पदार्थ भेजे जाते थे। बॉल का एक हिस्सा काट लिया जाता था। जेलर के मुताबिक बॉल के माध्यम से चरस गांजा भेजा जाता था। जेल के अन्दर मादक पदार्थ का पहुंचना उपजेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। वर्ष 2011 में उपजेल डबरा से 9 कैदी सुरक्षा घेरे को तोडकऱ भाग गए थे।

हालांकि जेलर नरेन्द्र कटारे इस बात को स्वीकार कर रहे है कि उनके प्रहरियों की लापरवाही से मादक पदार्थ अंदर पहुंच रहा था। इस संबंध में जेलर नरेन्द्र कटारे का कहना है कि जेल में मादक पदार्थाे के जेल के अन्दर पहुंचने की शिकायत मिल रही थी जिसे गंभीरता से लिया गया है।

बैरक से नशीले पदार्थ मिले है नरेन्द्र रावत को सुरक्षा की दृष्टि से यहां से हटाकर किसी अन्य जेल में भेंजे जाने को लेकर मुख्यालय को पत्र भेजा जा चुका है। उधर अलार्म बजने के दौरान की गई कैदी नरेन्द्र रावत की पिटाई के मामले में शनिवार को बीएमओ अरविन्द शर्मा के समक्ष मेडिकल हुआ। बीएमओ के मुताबिक नरेंद्र को दो तीन चोटे आई है साथ ही एक्सरे भी कराया गया है।

Published on: