IPS गौरव तिवारी के तबादले के खिलाफ यहां भी उठी आवाज, राष्ट्रपति से की ये अपील

कटनी के एसपी आईपीएस गौरव तिवारी के तबादले का विरोध सिर्फ कटनी में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रहा है। 500 करोड़ के हवाला घोटाले को एक्सपोज करने वाले बहादुर आईपीएस के समर्थन में लोग और राजनीतिक पार्टियां भी लामबंद होने लगी हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2017, 10:05 AM IST
ips gaurav tiwari
ips gaurav tiwari
ग्वालियर। कटनी के एसपी आईपीएस गौरव तिवारी के तबादले का विरोध सिर्फ कटनी में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रहा है। 500 करोड़ के हवाला घोटाले को एक्सपोज करने वाले बहादुर आईपीएस के समर्थन में लोग और राजनीतिक पार्टियां भी लामबंद होने लगी हैं। इसी मुद्दे पर दतिया की आम आदमी पार्टी ईकाई ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर उनके तबादले को रद्द करने की मांग की।





Image may contain: 11 people, people standing, suit and indoor

कटनी एसपी गौरव तिवारी का अनैतिक स्थानांतरण रद्द करवाने व हवाला कांड के संदिग्ध राज्य मंत्री संजय पाठक के इस्तीफे देने को लेकर आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर विवेक रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हवाला कारोबार को उजागर करने वाले मप्र के कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी का शिवराज सरकार ने ट्रांसफर कर दिया। जो कि अनैतिक है।






एक तरफ भाजपा भ्रष्टाचार और काले धन मिटाने की बात करते है वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्रियों के नाम हवाला कारोबारियों के साथ आ रहे है और तो ओर इस पूरे प्रकरण की ईमानदारी से जांच कर रहे एसपी गौरव तिवारी का सरकार ट्रांसफर कर देती है। इस फैसले से स्पष्ट है कि शिवराज सरकार बेइमानों को बचा रही है और ईमानदार अधिकारियों के लिए प्रदेश में कोईजगह नही बची है।


No automatic alt text available.






आप ने कटनी एसपी तिवारी के अनैकि स्थानांतरण का विरोध किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक रिंकू यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, वीर सिंह दांगी, गणेश पाण्डेय, रज्जन दांगी, अनूप दांगी, राजीव श्रीवास्तव, सहदेव राहुल, राकेश श्रीवास्तव, पुजारी नंबर 1, बृजभूषण सिंह दांगी, सुरेन्द्र यादव, बृजेन्द्र यादव, पप्पू पुजारी, भैया कुशवाहा आदि शामिल रहे।
Published on: